Winter Beauty Tips: सर्दियों की शुरुआत हुई नहीं कि कई लोगों के चेहरे का नूर कम होना शुरू हो गया है। कितनी भी चाहे देखभाल कर लो लेकिन चेहरे पर ग्लो है कि आने का नाम ही नहीं लेता है। जबकि, कुछ लोगों की स्किन तो विंटर्स में ड्राई हो जाती है। समय-समय पर मॉइश्चर का इस्तेमाल न करना उनकी स्किन और भी ज्यादा ड्राई बना देता है। ऐसे में क्या किया जाए? कैसे सर्दियों में स्किन का ग्लो बरकरार रखा जाए? आदि सवालों के जवाब हम जानने की कोशिश में लगे रहते हैं। इसके लिए कई घरेलू नुस्खे और महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स को भी अपनाने लगते हैं।
अगर आप भी सर्दियों में स्किन से जुड़ी समस्या से परेशान रहते हैं? और इसके लिए घरेलू तरीका अपनाना चाहते हैं तो आप कुछ बातों को ध्यान में रखते हुए ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं। आइए आपको 5 ऐसी बातों के बारे में बताते हैं जिसका ध्यान नहाने के बाद रखना आपकी स्किन को चमकदार बना सकता है।
ये भी पढ़ें- देसी घी के साथ खजूर खाने के हैं कई अचूक फायदे! जानिए डाइट में शामिल करने का सही तरीका
1. रगड़कर न करें तौलिए का इस्तेमाल
कई लोग नहाने के बाद अपने शरीर को पोछने के लिए तौलिए का इस्तेमाल रगड़ते हुए करते हैं, जोकि सही नहीं है। आपको त्वचा को सुखाने के लिए तौलिए का इस्तेमाल थपथपाकर करना चाहिए।
2. बॉडी ऑयल का करें यूज
नहाने के बाद आपको अपने शरीर पर तेल लगाना चाहिए। इससे आपको नैचुरली ग्लो मिलता है। शरीर पर चमक लाने के लिए आप नारियल के तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
3. मॉइस्चराइज करना न भूलें
नहाने के बाद अगर आप बॉडी में नमी बनाए रखना चाहते हैं तो इसके लिए मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल जरूर करें। त्वचा को मॉइस्चराइज करने के लिए आप हाइड्रेटिंग मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
4. खुद को रखें हाइड्रेटेड
त्वचा को हाइड्रेटेड रखने के लिए आपको दिन भर खूब सारा पानी पीना चाहिए। सर्दियों में लोग पानी पीने में लापरवाही करते हैं जिसका असर चेहरे पर नजर आने लगता है और ग्लो खोने लगता है। इसलिए पूरे दिन में कम से कम 5 लीटर पानी का सेवन जरूर करें।
5. मसाज करना भी जरूरी
ऑयल से मसाज करने पर आप ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं। नहाने से पहले या बाद में आप ऑयल से पूरी बॉडी की मसाज कर सकते हैं। इससे आपकी स्किन का ग्लो भी कम नहीं होगा और चेहरे पर एक अलग चमक दिखेगी।
ये भी पढ़ें- रहना चाहते हैं खुश और हेल्दी तो कर लें भोजन सुबह 9 बजे से 7 बजे के बीच, Study में खुलासा!
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
7 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
7 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
8 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
9 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
11 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
11 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
12 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
14 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines