2 पल्लों के दरवाजे क्यों?
- घर और खेती-बाड़ी के बड़े सामान को आसानी से लाने-ले जाने की सुविधा.
- गर्मी के मौसम में बेहतर वेंटिलेशन की वजह से ऐसे दरवाजे बनाए जाते थे.
- मजबूत लकड़ी के ढांचे की वजह से घर बेहतर हिफाजत होती थी.
- खुशहाली, मेहमाननवाजी और सामाजिक रुतबे का प्रतीक थे 2 पल्ले वाले दरवाजे.
- त्योहारों और पारिवारिक समारोहों में इन दरवाजों की अहमित बढ़ जाती थी.
- पारंपरिक भारतीय वास्तुकला की सुंदरता को और बढ़ावा देने के लिए ऐसा किया जाता था.
Why Were Double Leaf Doors Installed in Traditional Houses: मॉडर्न आर्किटेक्चर के कॉमन होने से पहले, भारत के कई पारंपरिक घरों के दरवाजों पर बड़े दो-पल्ले होते थे. ये दरवाजे, जो बीच से खुलने वाले 2 हिस्सों से बने होते थे. ऐसा सिर्फ सजावट के लिए नहीं थे, बल्कि इनके कई प्रैक्टिकल और कल्चरल फायदे भी थे. लेकिन आज के दौर में ज्यादातर सिंगल लीफ डोर देखने को मिलते थे. आखिर हमारी दादी-नानी के जमाने में दरवाजे का डिजाइन अलग क्यों था? आइए समझने की कोशिश करते हैं.
1. चौड़े दरवाजों की जरूरत
2 पल्लों वाले दरवाजे लगाने की एक बड़ी वजह सुविधा थी. गांवों और पुराने कस्बों में, परिवार अक्सर फर्नीचर, खेती के औजार, अनाज की बोरियां और गाड़ियां जैसी बड़ी चीजें घर के अंदर-बाहर ले जाते थे. चौड़ा दरवाजा होने से ये काम बहुत आसान हो जाते थे.
2. फुल वेंटिलेशन
2 पल्लों वाले दरवाजे वेंटिलेशन को बेहतर बनाने में भी मदद करते थे. भारत के गर्म मौसम में हवा का प्राकृतिक बहाव जरूरी था, और दोनों पल्लों को खोलने से ताजी हवा पूरे घर में घूमती थी. इससे गर्मियों के महीनों में घर के अंदर की जगह ठंडी रहती थी.
यह भी पढ़ें- दिल्ली के लोगों को बड़ी राहत, जल्द खुलेगा बारापुला फेज-3 फ्लाईओवर, इन इलाकों में खत्म होगा जाम!
3. सिक्योरिटी
घर की सुरक्षा भी एक अहम पहलू था. पारंपरिक 2 पल्लों वाले दरवाजे आम तौर पर मजबूत लकड़ी से बनाए जाते थे और उन पर लोहे की फिटिंग लगी होती थी. ये चोरी से मजबूत सुरक्षा देते थे और खराब मौसम का भी सामना कर सकते थे.
4. सांस्कृतिक और धार्मिक अहमियत
भारत के कई इलाकों में 2 पल्लों वाले दरवाजों का सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व भी था. बड़े दरवाजों को समृद्धि और मेहमाननवाजी का प्रतीक माना जाता था. शादियों, त्योहारों और धार्मिक समारोहों के दौरान, मेहमानों का स्वागत करने और खास मौकों को मनाने के लिए दरवाजे के दोनों पल्लों को पूरी तरह खोल दिया जाता था.
यह भी पढ़ें- इस राज्य में 44 फीसदी तक बढ़ सकता है बसों का किराया, आम जनता पर महंगाई की एक और मार?
5. शान ओ शौकत
आर्किटेक्चर के नजरिए से, ये दरवाजे घरों और हवेलियों की शान बढ़ाते थे. हुनरमंद कारीगर अक्सर इन पर बारीक नक्काशी, पीतल की कीलें और ट्रेडिशनल डिजाइन बनाते थे, जो परिवार के रुतबे और फोक आर्टिस्टिक ट्रेडिशन को बयां करते थे.
संबंधित खबरें
क्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
10 hrs agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
11 hrs agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
11 hrs agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
14 hrs agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
15 hrs agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
19 hrs agoनौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
1 day agoसफेद कपड़े गंदे होकर पड़ गए हैं पीले तो पानी में यह 1 चीज मिलाकर करें सफाई
1 day agoआपके दांत क्यों हो रहे हैं खराब? कहीं रोजाना की ये आदतें तो नहीं हैं वजह
1 day agoनवरात्रि में चनिया-चोली खरीदने जा रही हैं मार्केट तो ये 5 हैक्स आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines