हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

लंबी ट्रिप से लौटने के बाद रूखे और बेजान हो गए हैं बाल? कुछ हफ्तों तक अपनाएं ये हेयर केयर रूटीन

Dry Hair Care: घूमने के बाद जब घर आते हैं तो बाल रूखे और बेजान लगते हैं. कई बार धूल-मिट्टी की वजह से टूटने लगते हैं. ऐसे में जरूरत है हेल्दी रूटीन अपनाने की, जिससे बालों का झड़ना कम किया जा सकता है.

विज्ञापन
ट्रिप के बाद बाल क्यों हो जाते हैं खराब? Image Credit- News24

Rukhe Baalo Ki Dekh Bhal Kaise Kare: लंबी ट्रिप के बाद जब घर आते हैं तो बाल सबसे ज्यादा बुरी हालत में मिलते हैं. बालों की चमक और नमी खो चुकी होती है और तेज धूप की वजह से उलझे हुए नजर आने लगते हैं. हालांकि, घूमते-फिरते वक्त बालों की हेल्थ पर ध्यान ही नहीं दिया जाता है. जब ध्यान दिया जाता है तब तक बहुत देर हो चुकी होती है. अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. कुछ हफ्तों तक सही हेयर केयर रूटीन अपनाकर बालों की सेहत और चमक को वापस पाया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें- बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगी यह हेल्दी रेसिपी, मिनटों में तैयार करने का तरीका यहां जानें

ट्रिप के बाद बाल क्यों हो जाते हैं खराब?

सवाल यह है कि सफर के बाद अक्सर लोगों के बाल क्यों खराब हो जाते हैं, क्योंकि बाहर तो रोजाना निकला ही जाता है. बता दें, ऐसा धूप और यूवी किरणें की वजह से होता है, क्योंकि सफर के वक्त धूप में घूमा जाता है और हवा-पानी में चेंज होता है. इसलिए लोगों को परेशानी होती है.

विज्ञापन

सबसे पहले करें डीप क्लीनिंग

ट्रिप से लौटने के बाद सबसे पहले बालों और स्कैल्प को अच्छी तरह साफ करें. इससे धूल, पसीना, तेल और स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स के अवशेष निकल जाते हैं. इसके लिए अपने बालों के अनुसार माइल्ड या सल्फेट-फ्री शैंपू का इस्तेमाल करें.

हर बार कंडीशनर लगाना न भूलें

शैंपू के बाद बालों की लंबाई पर कंडीशनर जरूर लगाएं. इससे बालों में नमी बनी रहती है, फ्रिज कम होता है और बाल मुलायम महसूस होते हैं. कंडीशनर को स्कैल्प पर लगाने से बचें, क्योंकि इससे आपको परेशानी ज्यादा होगी.

विज्ञापन

हफ्ते में एक बार हेयर मास्क लगाएं

रूखे और बेजान बालों को पोषण देने के लिए हफ्ते में एक बार हेयर मास्क लगाएं. आप बाजार में मिलने वाला हेयर मास्क इस्तेमाल कर सकते हैं या दही, एलोवेरा जेल और नारियल तेल जैसी घरेलू चीजों से भी मास्क तैयार कर सकते हैं.

कुछ दिनों तक हीट स्टाइलिंग से दूरी रखें

हेयर ड्रायर, स्ट्रेटनर और कर्लिंग आयरन का लगातार इस्तेमाल पहले से रूखे बालों को और नुकसान पहुंचा सकता है. इसलिए कुछ हफ्तों तक बालों को प्राकृतिक रूप से सूखने दें और हीट स्टाइलिंग कम करें. अगर बाहर निकलना हो तो स्कार्फ, टोपी या कैप का इस्तेमाल करें.

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें- AC के बिना कमरे को कैसे रखें ठंडा? ये 5 देसी नुस्खे आ सकते हैं आपके काम

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola