---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

Instagram Account Suspended: अचानक बंद हो गया इंस्टाग्राम अकाउंट? इन आसान स्टेप्स से दोबारा करें चालू

Instagram Account Fixing Tips: आजकल बहुत सारे लोगों के Instagram अकाउंट अचानक गायब हो जाते हैं. इसे सस्पेंड होना कहते हैं, लेकिन अगर सही तरीके से Appeal करने पर अकाउंट वापस मिल सकता है. 

Author
Edited By : Shadma Muskan Updated: May 10, 2026 11:48
Instagram Account Suspended
इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड क्यों होता है? Image Credit- Freepik

Account Band Kyu Ho Jata Hai: आजकल इंस्टाग्राम का इस्तेमाल ज्यादा किया जाने लगा है. हालांकि, इंस्टाग्राम सिर्फ फोटो और वीडियो शेयर करने का प्लेटफॉर्म नहीं रहा, बल्कि कई लोगों के लिए यह कमाई, बिजनेस और पहचान का जरिया बन चुका है. ऐसे में कई बार अचानक इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड हो जाता है. ऐसे में आपको घबराहट की जरूरत नहीं है, क्योंकि कई बार यूजर्स को बिना किसी चेतावनी के अकाउंट बंद हो जाता है. अगर आपका अकाउंट भी अचानक सस्पेंड हो गया है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप अपना अकाउंट वापस पा सकते हैं. 

इसे भी पढ़ें- क्या बच्चे को गोद में बैठाकर उसकी सीट ले सकते हैं? रेलवे के नियम कर देंगे कन्फ्यूजन दूर

---विज्ञापन---

इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड क्यों होता है?

इंस्टाग्राम किसी अकाउंट को तब सस्पेंड करता है, जब उसे प्लेटफॉर्म की पॉलिसी के खिलाफ कोई एक्टिविटी नजर आती है. हालांकि, अब अकाउंट बिना किसी चेतावनी के अचानक बंद हो जाते हैं. 

  • बार-बार गलत पासवर्ड डालना
  • बहुत ज्यादा फॉलो या अनफॉलो करना
  • थर्ड पार्टी ऐप्स का इस्तेमाल
  • स्पैम कमेंट या मैसेज भेजना
  • कॉपीराइट कंटेंट पोस्ट करना
  • कम्युनिटी गाइडलाइन्स का उल्लंघन करना 

अकाउंट वापस चालू करने के आसान स्टेप्स

  • सबसे पहले अपना इंस्टाग्राम खोलें और अपना यूजरनेम व पासवर्ड डालकर लॉगिन करें. अगर अकाउंट सस्पेंड हुआ होगा तो स्क्रीन पर अपील करने का ऑप्शन दिखाई देगा. 
  • इसे आपको भरना होगा क्योंकि Instagram आपको एक फॉर्म भरने का ऑप्शन देता है. इसमें आपका पूरा नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और आपको आईडी पूछी जा सकती है. 
  • पूरा फॉर्म भरने के बाद अपनी पहचान वेरिफिकेशन करें. कई मामलों में Instagram आपसे पहचान साबित करने के लिए सेल्फी वीडियो या ओटीपी वेरिफिकेशन मांग सकता है. 
  • इसके बाद Instagram की तरफ से मेल आ सकता है. कई बार अकाउंट रिकवर करने का लिंक ईमेल में भेजा जाता है. इसलिए Spam Folder भी जरूर चेक करें. 
  • Appeal भेजने के बाद तुरंत जवाब नहीं आता. इसलिए आपको 24 घंटे से लेकर 7 दिन तक इंतजार करना होगा. इस दौरान आप चेक करते रहें. 

अकाउंट दोबारा सस्पेंड होने से कैसे बचें?

  • आपको फेक फॉलोअर्स का इस्तेमाल ना करें. 
  • किसी भी फेक अकाउंट या ऐप से दूर रहें. 
  • कॉपीराइट म्यूजिक और वीडियो सोच-समझ कर पोस्ट करें. 
  • एक साथ बहुत ज्यादा एक्टिविटी न करें. 

अगर अकाउंट वापस न आए तो क्या करें?

अगर कई दिनों तक कोई जवाब नहीं मिलता तो दोबारा Appeal सबमिट करें. साथ ही, एक बार हेल्पलाइन पर बात करें और अकाउंट के बारे बताएं.

---विज्ञापन---

इसे भी पढ़ें- घर को देना है मॉडर्न टच? छोटे लिविंग रूम के लिए चुनें ये Couch Sofa Designs

First published on: May 10, 2026 11:48 AM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.