बालों की समस्या आम हो सकती है, लेकिन कई बार इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि व्यक्ति तनाव लेने लगता है. बालों की समस्या में एक आम, लेकिन परेशान करने वाली प्रॉब्लम डैंड्रफ (रूसी) की भी होती है. सर्दियों में ये समस्या ज्यादातर लोगों को परेशान करती है, जिस कारण बाहर बालों में हाथ फेरना मुश्किल हो जाता है और आत्मविश्वास भी कमजोर होने लगता है. लेकिन सवाल उठता है कि सर्दियों में आखिर डैंड्रफ की समस्या पैदा क्यों हो जाती है और कैसे इस समस्या से राहत पाया जा सकता है? आइए आपके सभी सवालों का जवाब जानते हैं इस स्टोरी में.
यह भी पढ़ें:सिर में जुएं और लीख ने कर दिया परेशान? इन घरेलू नुस्खों से घर पर ऐसे पाएं छुटकारा
सर्दियां शुरू होते ही क्यों बढ़ जाती है डैंड्रफ की समस्या?
सर्दियों में आपके स्कैल्प (सिर की त्वचा) पर बुरा असर पड़ सकता है. जानकारी के अनुसार, जैसे-जैसे तापमान और नमी का स्तर कम होता है, स्कैल्प की नमी तेजी से खत्म होने लगती है, जिससे सूखापन, पपड़ी (डैंड्रफ-रूसी) जैसी समस्याएं होती हैं. घर के अंदर हीटिंग का इस्तेमाल, गर्म पानी से नहाना और भारी स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल इस समस्या को और बढ़ा देते हैं, क्योंकि ये स्कैल्प को सुरक्षा देने वाले नैचुरल ऑयल को खत्म कर देते हैं. कई लोगों के लिए, मौसम में यह बदलाव जलन, खुजली और रूसी जमने जैसी समस्याएं पैदा करता है. हालांकि, ऐसा नहीं है कि सर्दियों में आप अपने स्कैल्प को साफ नहीं रख सकते हैं, बल्कि कुछ आसान घरेलू टिप्स को अगर नियमित रूप से फॉलो किया जाए, तो डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा मिल सकता है.
डैंड्रफ की समस्या कैसे कम करें?
अगर आप डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो जरूरी नहीं है कि आप महंगे प्रोडक्ट पर पैसा लगाएं. कई लोगों में डर रहता है कि कहीं केमिकल से तैयार प्रॉडक्ट डैंड्रफ की समस्या दूर करने के बजाय कोई नहीं परेशानी को जन्म न दे दें, ऐसे में घरेलू नुस्खे लोगों के काफी काम आते हैं.
कैसे पाएं इस डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा
डैंड्रफ से राहत पाने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल फायदेमंद हो सकता है. नारियल तेल में कई पोषक गुण मौजूद रहते हैं, जो स्कैल्प से डैंड्रफ की समस्या को कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं. आपको चाहिए कि इसे स्कैल्प पर लगा ने से पहले हल्का गर्म कर लें और उर 20-30 मिनट तक अच्छे से मसाज करें और फिर शैंपू से धोल लें.
एलोवेरा जेल
स्किन से लेकर हेयर तक एलोवेरा जेल काफी लाभदायक माना जाता है. डैंड्रफ की समस्या से राहत पाने के लिए ताजे एलोवेरा जेल लें और सिर पर लगाएं और 20 मिनट बाद बालों को अच्छे से धो ले.
प्रोबायोटिक्स का करें इस्तेमाल
स्कैल्प की सफाई के लिए प्रोबायोटिक्स का इस्तेमाल भी काफी फायदेमंद हो सकता है. इसमें मौजूद बैक्टीरिया इम्यून फंक्शन को मजबूती देने और डैंड्रफ की समस्या को कम करने में असरदार हो सकता है.
बालों की नियमित सफाई
डैंड्रफ की समस्या से राहत पाने के लिए नियमित रूप से बालों की सफाई भी जरूरी है. समस्या के अनुसार, सही हेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें. अगर आप ज्यादा धूल मिट्टी या धूप में रहते हैं, तो बालों को समय-समय पर अच्छे से धोएं और गीले बालों में तेल न लगाएं.
यह भी पढ़ें: हेयर फॉल, डैंड्रफ या ड्राई हेयर? जानिए किस समस्या में कौन सा प्रोडक्ट लगाएं?
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जयंती पर सभी को भेजिए महात्मा गांधी की कही ये 10 बातें, मन में जोश भर देंगे बापू के विचार
5 mins agoFrench Fries Recipe: एयर फ्रायर में कैसे बनाएं फ्रेंच फ्राइज? इस तरह चुटकियों में हो जाएंगे तैयार
1 hr agoनींबू से भी भाग सकते हैं घर के सारे मच्छर, बस इस तरह करें इस्तेमाल, महंगे लिक्विड खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
2 hrs agoपितृ पक्ष में श्राद्ध की थाली में क्या रखें? ये सात्विक चीजें जरूर करें शामिल
2 hrs agoGarba Night Safety: रात में गरबा के लिए घर से बाहर निकलते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, मस्ती में नहीं आएगी कमी
3 hrs agoबावड़ियों की खूबसूरती देखनी है तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी और वास्तुकला कर देगी हैरान
5 hrs agoबाल्टी पर लग गए हैं खारे पानी के दाग तो यहां जानिए किस तरह करें साफ, छूट जाएगी सारी गंदगी
6 hrs agoबच्चों के लिए शाम की भूख के लिए कैसे बनाएं स्वादिष्ट क्रिस्पी आलू पेटीज? यहां जानिए आसान रेसिपी
23 hrs agoगर्म पानी से नहाना सही या ठंडे से? जानिए रोज की इस आदत का शरीर पर कैसा पड़ता है असर
1 day agoकपड़ों के रंग से नहीं, मौके और आई-मेकअप के हिसाब से चुनें लाइनर! जानें किस शेड का कब करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines