Relationship Tips: प्यार एक खूबसूरत एहसास है और हम जिससे प्यार करते हैं उसके साथ रिश्ते में हमेशा खुश रहना चाहते हैं. शायद यह उस व्यक्ति के साथ होने वाली खुशी ही है जो हमें उसकी तरफ खींचती है और जिस चलते हम उससे प्यार करने लगते हैं. लेकिन, ऐसे कितने ही लोग हैं जिन्हें प्यार (Love) में अक्सर रोना पड़ता है. प्यार पाकर और रिलेशनशिप में आकर भी अगर रोना आता है तो इसका मतलब यह है कि व्यक्ति अपने पार्टनर के साथ दुखी है. प्यार होता भी ऐसा है कि व्यक्ति वर्तमान से ज्यादा बीते कल में रहता है. पार्टनर पहले अच्छा था, पहले प्यार करता था, पहले वक्त देता था या पहले कितना चाहता था जैसी बातें दिमाग में आती हैं तो वर्तमान में वह क्या कर रहा है और उसके साथ भविष्य खराब भी हो सकता है इसका होश नहीं रहता. ऐसे में आप ये गलती ना करें इसीलिए पहले ही जान लीजिए कि किस तरह के व्यक्ति के साथ रिलेशनशिप में आने पर अक्सर रोना (Crying In Relationship) पड़ता है. पहले ही संभल जाएंगे तो प्यार में पड़कर रोते नहीं रहना पड़ेगा.
यह भी पढ़ें – 34 से 38 की उम्र में अफेयर क्यों करने लगती हैं महिलाएं? रिलेशनशिप कोच ने दिया जवाब
किन लोगों के साथ प्यार में रोना पड़ता है
जो दिल की बात नहीं सुनना चाहता
जिस व्यक्ति के साथ आप बैठकर अपने दिल की बात नहीं कर सकते और जिसके पास आपके लिए समय नहीं है उसके साथ रिलेशनशिप में खुश रहना मुश्किल होता है. रिश्ता खुशी से उसी व्यक्ति के साथ बिताया जा सकता है जिसके सामने आप कमजोर हो सकें और जो आपको संभालने के लिए हमेशा आपका साथ दे.
जो इग्नोर करता है
अगर आपका अपना ही पार्टनर (Partner) आपको इग्नोर करता है, आपकी बात नहीं सुनना चाहता, अगर आप उसकी प्रायोरिटी नहीं हैं और आपके बजाय वह हर किसी को अपना समय दे रहा है तो ऐसे व्यक्ति के साथ रिलेशनशिप में रोना पड़ सकता है.
जो मैसेज का रिप्लाई ना करे
यह एक बेहद छोटी सी बात लगती है लेकिन जब तकलीफ होती है यही बात सबसे ज्यादा चुभती है. रिलेशनशिप में हर समय पार्टनर एकदूसरे के साथ ही रहें जरूरी नहीं है. ऐसे में अगर आपका पार्टनर आपको मैसेज नहीं करता या आपके मैसेज का रिप्लाई नहीं करता तो बुरा लगता है. कई बातें और बात करने का उत्साह इसी वजह से दबकर रह जाता है.
जिसपर भरोसा नहीं कर सकते
अगर आपके पार्टनर ने कभी आपको धोखा दिया है या ऐसा कुछ किया है जिसके कारण आप उसपर भरोसा नहीं कर सकते, तो ऐसे व्यक्ति के साथ रिलेशनशिप में रोना पड़ सकता है. वह कहीं आएगा-जाएगा तब भी आपके मन में यही सवाल रहेगा कि वह कहां है या किसके साथ है और क्या कर रहा है. उसे लगेगा कि आप उसपर शक कर रहे हैं तो लड़ाई होगी सो अलग. कुल मिलाकर हैप्पी रिलेशनशिप वही होते हैं जहां पार्टनर्स को एकदूसरे पर भरोसा होता है.
जो आपको कंट्रोल करना चाहे
अगर आपका पार्टनर आपको कंट्रोल करता है या करना चाहता है तो ऐसे व्यक्ति के साथ रिलेशनशिप में खुश रहना मुश्किल होता है. कंट्रोलिंग और इमोशनली मैनिपुलेट करने वाले पार्टनर के साथ हेल्दी रिलेशनशिप में रहना मुश्किल होता है.
यह भी पढ़ें – एक अच्छे पति की क्या पहचान होती है?
संबंधित खबरें
पिछले 15 मिनट से लगातार आ रही है हिचकी और नहीं रुक रही? जानिए कैसे मिलेगी राहत
11 hrs agoDurga Puja Look: दुर्गा पूजा में साड़ी पहनकर दिखना है खूबसूरत, इन ट्रेडिशनल बंगाली लुक्स को जरूर करें ट्राई
13 hrs agoतांबे के लोटे में पीते हैं पानी तो सावधान! ये 2 गलतियां फायदे की जगह शरीर में भर देंगी कॉपर टॉक्सिसिटी
13 hrs agoGardening Tips: अक्टूबर के महीने में लगाएं मटर के बीज, सर्दियों में पौधे पर मिलेगी भरपूर फसल
14 hrs agoबिस्तर पर घंटों करवटें बदलने के बाद भी नहीं आ रही नींद? इन आसान टिप्स से रात होगी सुकून भरी
15 hrs agoBread Pizza Pocket Recipe: सुबह की भागदौड़ में बनाएं ब्रेड पिज्जा पॉकेट, कम समय में तैयार होगा स्वादिष्ट नाश्ता
15 hrs agoOxidized Jewellery Cleaning: ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी पड़ गई है काली? टूथपेस्ट से लेकर नींबू तक, काम आएंगे ये हैक्स
18 hrs agoप्री-वेडिंग शूट के लिए मसूरी-गोवा नहीं, इन ऑफबीट जगहों का करें रुख; तस्वीरों में दिखेगा अलग अंदाज
19 hrs agoWorld Animal Day: सिर्फ इंसान ही नहीं, जानवर भी चाहते हैं प्यार और देखभाल, जानें कैसे रखें उनका ख्याल?
20 hrs agoMumbai Vada Pav Recipe: घर पर कैसे बनाएं मुंबई का मशहूर स्वादिष्ट वड़ा पाव? खाने वाला हर शख्स करेगा तारीफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines