हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

एक शादीशुदा औरत दूसरे आदमी के प्यार में क्यों पड़ जाती है? रिलेशनशिप कोच ने बताया 34 से 38 की उम्र में अफेयर क्यों करने लगती हैं महिलाएं

Why Women Cheat: 34 से 38 साल की उम्र की महिलाएं आखिर अपने पति पर चीट क्यों करती हैं इसका जवाब दे रही हैं रिलेशनशिप कोच. आप भी जानिए महिलाओं के पति को धोखा देने के पीछा क्या कारण हो सकता है.

विज्ञापन
Why Married Women Cheat: रिलेशनशिप कोच ने बताया महिलाएं क्यों करती हैं चीट.

Relationship Tips: चीटिंग या धोखा खाना ऐसी चीज है जो किसी भी व्यक्ति को अंदर तक तोड़ सकती है. व्यक्ति जिससे प्यार करता है उससे धोखा खाने पर टूट जाता है. अक्सर देखा जाता है कि डेट करते हुए किसी ने अपने पार्टनर पर चीट किया हो, लेकिन शादी में चीट किया जाए तो जिंदगी के मायने पूरी तरह से बदलकर रह जाते हैं. अतीत की यादें बुरी हो जाती हैं, वर्तमान बिखर जाता है और भविष्य की नींव हिल जाती है. पुरुषों को अक्सर ही चीट करते देखा जाता है लेकिन लोगों के कान अक्सर तब खड़े होते हैं जब वे महिलाओं के चीट करने के बारे में सुनते हैं. महिलाओं के चीट (Cheating) करने के मामलों में, खासकर 34 से 38 साल की उम्र के बीच की महिलाओं में, देखा जाता है कि उनका अपने पति को धोखा देने का कारण सिर्फ फिजिकल ही नहीं होता, यानी वे सिर्फ सेक्स के लिए अपने पति को धोखा नहीं देती हैं. इसी बारे में बता रही हैं रिलेशनशिप कोच कोमल. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक पोस्ट में रिलेशनशिप कोच कोमल ने बताया है कि वो कौन से कारण हैं जिनके चलते महिलाएं अपने पति को धोखा देती हैं.

महिलाएं क्यों देती हैं पति को धोखा | Why Women Cheat

रिलेशनशिप कोच का कहना है कि महिलाएं अपने पार्टनर या पति को सिर्फ वासना (Lust) के चलते नहीं बल्कि अकेलेपन, इमोशनल बर्नआउट और खुद को पाने की कोशिश के चलते धोखा देती हैं.

इमोशनली नजरअंदाज होने की वजह से

विज्ञापन

34 से 38 की उम्र तक आते-आते महिलाएं खुद को इमोशनली इंविजीबल महसूस करने लगती हैं. वे अपनेआप को केवल मां, पत्नी और घर की केयरटेकर के रूप में देखती हैं और उन्हें इस बात की टीस उठती है कि वे अपने सपनों और इच्छाओं के लिए पहचानी नहीं जाती हैं. ऐसे में इमोशनली नजरअंदाज होना चीट करने की बड़ी वजह साबित होता है.

करीबियां खोखली लगती हैं

विज्ञापन

पति के साथ इमोशनल क्लोजनेस ना होने के कारण करीबी (Intimacy) खोखली लगने लगती है, इंटिमेसी खाली महसूस होती है. महिलाओं को अपने पार्टनर से प्यार और आपसी समझ की दरकार होती है, वे चाहती हैं कि उन्हें पार्टनर के साथ सेफ इमोशनल बोंड मिल सके.

आइडेंटिटी क्राइसेस है एक और बड़ा कारण

विज्ञापन

महिलाओं के चीट करने के पीछे अक्सर देखा जाता है कि वे 30 की उम्र के बाद आइडेंटिटी क्राइसेस से गुजरने लगती हैं. वह खुद से अक्सर ही यह सवाल करने लगती हैं कि वह अपने परिवार से बाहर क्या हैं, क्यों उन्होंने अपनी इच्छाएं पीछे छोड़ दी हैं और क्या प्यार असल में ऐसा ही होता है. यह सब बातें उन्हें घुटन जैसी महससू होती हैं.

किसी नए के साथ अलग महसूस होता है

विज्ञापन

महिला का पार्टनर जब उसे नजरअंदाज करता है और इस समय कोई नया उन्हें अलग और स्पेशल महसूस करवाता है तो महिलाएं खुद को एप्रिशिएट होता हुआ महसूस करती हैं. उन्हें यह नया व्यक्ति खुली हवा में सांस लेने जैसा महसूस करवाता है. वह अपनी दमघोंटू जिंदगी से निकलने की कोशिश करने लगती हैं.

मन में छुपा दर्द बनता है वजह

विज्ञापन

महिलाओं के अफेयर (Affair) के पीछे सबसे बड़ी वजह देखी जाती है मन में छिपे दर्द का ना भरना. कोई मरहम की तरह महसूस होता है तो महिलाएं उससे फिजीकल से ज्यादा इमोशनली अट्रैक्ट होने लगती हैं.

रिलेशनशिप कोच का कहना है कि वे अपने इस पोस्ट के जरिए चीटिंग को सपोर्ट नहीं करती हैं लेकिन वे सिर्फ यह बताने की कोशिश कर रही हैं कि महिलाओं के चीट करने के पीछे कौन-कौन से कारण हो सकते हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- ये 10 साइलेंट साइन बताते हैं तलाक की तरफ बढ़ रहे हैं आप, रिलेशनशिप कोच ने बताया शादी खत्म होने के क्या संकेत होते हैं

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola