भारत में कई ऐसे गांव हैं जो अपनी खूबसूरती, संस्कृति और अनोखी परंपराओं के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं. इन्हीं में से एक है मेघालय का मावलिन्नोंग है, जिसे एशिया के सबसे साफ-सुथरे गांवों में गिना जाता है. यहां की हर गली, घर और आसपास का इलाका बेहद साफ नजर आता है. लेकिन इस गांव की एक और खास बात है, जो लोगों को हैरान कर देती है. वो यह है कि यहां रविवार के दिन पर्यटकों को एंट्री नहीं मिलती. यानी यहां पर गौर लोगों का रविवार के दिन अंदर आना सख्त मना है. आखिर ऐसा रूल क्यों बनाया गया, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.
इसे भी पढ़ें- सिंदूर फैलने की टेंशन खत्म! मानसून में अपनाएं ये आसान हैक्स, पूरे दिन नहीं होगा खराब
एशिया के सबसे साफ गांव की पहचान
मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिले में मौजूद मावलिन्नोंग गांव अपनी बेहतरीन सफाई व्यवस्था के लिए दुनियाभर में जाना जाता है. यहां रहने वाले लोग सफाई को अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा मानते हैं. इसलिए गांव की सड़कों पर जगह-जगह बांस से बने डस्टबिन रखे जाते हैं और हर इंसान सफाई बनाए रखने में अपनी जिम्मेदारी निभाता है.
आखिर रविवार को क्यों रहता है बंद?
मावलिन्नोंग में रविवार को पर्यटकों की एंट्री पर रोक लगाने का कारण यहां के लोगों की धार्मिक और सामाजिक परंपराएं हैं. गांव के ज्यादातर लोग ईसाई समुदाय से हैं और रविवार उनके लिए प्रार्थना, परिवार के साथ समय बिताने और एंजॉय करने का होता है. इसलिए इस दिन गांव के लोग चर्च जाते हैं, धार्मिक चीजों में हिस्सा लेते हैं और बाहरी भीड़ से दूरी बनाए रखना पसंद करते हैं.
साफ सफाई के लिए पूरे गांव की जिम्मेदारी
मावलिन्नोंग की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां सफाई की जिम्मेदारी सिर्फ प्रशासन की नहीं, बल्कि पूरे गांव की होती है. बच्चे हों या बुजुर्ग, हर कोई अपने आसपास की सफाई का पूरा ध्यान रखता है. प्लास्टिक कचरे को कम करने और पर्यावरण बचाने के लिए भी गांव में कई नियम बनाए गए हैं.
यहां पर्यटकों के लिए क्या है खास?
यह गांव बहुत ही खूबसूरत है और अपनी सुंदरता और हरियाली के लिए जाना जाता है. यहां पर घूमने के लिए बहुत कुछ है. आप लिविंग रूट ब्रिज को एक्सप्लोर करने के लिए जा सकते हैं. साथ ही, बांस से बने स्काई व्यू टॉवर से बांग्लादेश के मैदानी इलाकों का नजारा साफ दिखाई देता है.
घूमने जाएं तो इन बातों का रखें ध्यान
- रविवार के अलावा किसी और दिन घूमने का प्लान बनाएं. वरना आप परेशान हो जाएंगे और वापस आना पड़ सकता है.
- गांव में सफाई से जुड़े नियमों का पालन करें और कूड़ा इधर उधर न फेंके. ऐसा करना खराब हो सकता है, लोग नाराज हो सकते हैं.
- स्थानीय लोगों से दोस्ती बढ़ाएं और पूरे गांव की सैर करें. ऐसा करने से आपको घूमने में बहुत मजा आएगा.
इसे भी पढ़ें- क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय हथकरघा दिवस, ये 7 बेस्ट हैंडलूम कपड़े जो कभी नहीं होते आउट ऑफ ट्रेंड
संबंधित खबरें
घूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
10 hrs agoनेल एक्सटेंशन घर पर निकालने के ये हैक्स आएंगे काम, नहीं खर्चने पड़ेंगे पैसे
12 hrs agoटमाटर के पौधों पर लद जाएंगे फल, बस खाद डालते समय न करें ये गलतियां
19 hrs agoकरवाचौथ पर काली पड़ी पायल-बिछिया की करें सफाई, यहां जानिए तरीका
19 hrs agoदशहरा की मस्ती के बाद छाई है सुस्ती? ये ड्रिंक कर देगी आपको रिफ्रेश
20 hrs agoदाल-चावल में लगाएं गुजराती तड़के का ट्विस्ट, स्वाद बढ़ा देगी ये फेमस खिचड़ी
1 day agoअसली घी की पहचान कैसे करें? मिलावट पकड़ने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
1 day agoऊनी स्वेटर पर निकल आए हैं रोएं? इन ट्रिक्स से तुरंत करें साफ
1 day agoदशहरा पर बनाएं गुड़ के मीठे चावल, खुशबू और स्वाद जीत लेंगे सबका दिल
1 day agoघर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन? जानिए बनाने का तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines