हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

White Tiles Cleaning: सिर्फ 10 रुपये में व्हाइट टाइल्स पर आएगी शीशे जैसी चमक! अपनाएं ये टिप्स

विज्ञापन
Tiles cleaning tips

White Tiles Cleaning: यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि टाइल्स को साफ रखना एक मुश्किल काम है। रोजाना टाइल्स साफ करने के बाद भी उन पर धूल और गंदगी जमा हो जाती है। कभी-कभी इस पर दाग-धब्बे भी लग जाते हैं, जिससे यह देखने में बहुत खराब लगता है।

आजकल घर में सफेद टाइल्स लगवाई जाती हैं ऐसा इसलिए क्योंकि इससे घर की खूबसूरती बढ़ती है। अगर आपके घर की टाइल्स गंदी हो गई हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताएंगे जिनकी मदद से आप इन्हें शीशे की तरह चमका सकती हैं। आइए जानते हैं सफेद टाइल्स को कैसे साफ करें।

बोरेक्स पाउडर से ऐसे करें टाइल्स साफ

  • आधा कप बोरेक्स पाउडर में थोड़ा-सा लिक्विड सोप,1 कप सिरका गर्म पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  • अब इस मिश्रण को टाइल्स पर अच्छे से फैलाएं और कुछ देर तक ब्रश से रगड़ें फिर करीब 30 मिनट बाद इसे गर्म पानी से साफ कर लें।
  • यह पेस्ट न सिर्फ टाइल्स को साफ करेगा बल्कि कीटाणुरहित करने में भी मदद करता है।

 ये भी पढ़ें- Kitchen Hacks: अब चावल में नहीं लगेंगे कीड़े, बस इन तरीकों से करें स्टोर

विज्ञापन

अमोनिया पाउडर से ऐसे करें टाइल्स साफ

अगर आपके घर की टाइलें गंदी हो गई हैं तो आप उन्हें साफ करने के लिए अमोनिया पाउडर का इस्तेमाल कर सकती हैं। सफाई के लिए अमोनिया पाउडर बेहद फायदेमंद है। यह पाउडर घर के कई कामों को आसान बना सकता है। टाइल्स को शीशे की तरह चमकाने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स।

  • 3-4 चम्मच अमोनिया पाउडर में आधा कप सिरका मिलाएं, अब दोनों चीजों को अच्छे से मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • टाइल्स पर अमोनिया पाउडर से बना पेस्ट लगाएं और ब्रश की मदद से अच्छी तरह रगड़ें।
  • टाइल्स को कुछ देर तक अच्छी तरह रगड़ने के बाद गर्म पानी से धो लें।
  • अमोनिया पाउडर के इस्तेमाल से टाइल्स शीशे की तरह चमकने लगेगी और उस पर लगे दाग-धब्बे भी दूर हो जाएंगे।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola