---विज्ञापन---

White Spots on Nails: नाखूनों पर सफेद धब्बे बीमारी का संकेत, इन घरेलू उपायों से पाएं छुटकारा

White Spots on Nails: अगर आपके नाखूनों पर सफेद धब्बे नजर आ रहे हैं, तो इससे छुटकारा पाने के लिए आप कई तरह के घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

White Spots on Nails: कई लोगों के हाथों और पैरों के नाखूनों में सफेद धब्बे दिखाई देते हैं। लोग इसे कई बार मामूली समझ कर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन मेडिकल टर्म में इसे एक बीमारी कहा जाता, जिसे लियोकोनिचिया (leukonychia) के नाम से जाना जाता है। यह किसी चोट एलर्जी या फिर शरीर में विटामिन की कमी की वजह से हो जाते हैं, लेकिन कई बार इन सफेद धब्बों का कारण कोई बड़ी बीमारी भी हो सकती है। इन सफेद धब्बों को आप घर पर ही कई अलग-अलग तरह की नेचुरल रेमेडीज से ठीक कर सकते हैं। यहां जानते हैं इन सफेद धब्बों को ठीक करने के घरेलू इलाज।

एशेंशियल ऑयल ट्राई करें

अगर आपके नाखूनों पर किसी चोट के वजह से सफेद धब्बे बन गए हैं, तो ऐसे में आप एशेंशियल ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये आपके सफेद दागों को या नाखूनों के फंगस को ठीक करने के में आपकी मदद कर सकता है। आप नॉर्मल ऑयल के साथ में एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें मिलाकर उसे अपनी उंगली के नाखूनों पर लगाएं।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़े- हाइपरयूरिसीमिया बन सकती है आपके लिए प्रॉब्लम, ऐसे करें पहचान

नाखूनों को हर रोज करें मॉइस्चराइज 

आप अपने हाथों के साथ, हर रोज अपने नाखूनों पर भी मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें। रोज रात को सोने से पहले अपने नाखूनों पर एक नरिशिंग हैंड ऑयल या विटामिन-ई ऑयल लगाएं। ये आपके नाखूनों को मजबूत और हेल्दी रखने में मदद कर सकता है। साथ ही सफेद धब्बों के अपीयरेंस को भी कम करता है।

---खबर नीचे जारी है---

नींबू का करें इस्तेमाल

विटामिन की कमी से भी नाखूनों के ऊपर सफेद धब्बे हो जाते हैं। इसके लिए आप अपने नाखूनों पर नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि यह विटामिन-सी से भरपूर होता है। नींबू का इस्तेमाल करने के लिए करने के लिए आपको इसे काटकर अपनी उंगली के नाखून होगा।

बिना चीनी वाले योगर्ट को करें अप्लाई

बिना एडेड फ्लेवर वाला नेचुरल, अनस्वीटनड योगर्ट नाखूनों को हेल्दी रखने में मदद करता है। साथ ही यह सफेद धब्बों को भी कम करता है। एक कटोरे में लगभग 3 चम्मच योगर्ट लें और अपने नाखूनों को इसमें 10 से 15 मिनट के लिए कटोरे में डुबोएं। इसके बाद  अपने नाखूनों को गुनगुने पानी से धो लें

---खबर नीचे जारी है---

व्हाइट विनेगर और पानी का करें इस्तेमाल

अपने सफेद धब्बे को हटाने के लिए व्हाइट विनेगर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप एक कटोरे में विनेगर और पानी मिक्स कर लें और 10 मिनट के लिए इसमें अपने नाखूनों को डुबोएं। इसके बाद इसे पानी से धो लें।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- शरीर के लिए एक दिन में कितना पानी जरूरी? कम पीने से कौन से 5 नुकसान

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Oct 21, 2024 10:46 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola