हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Lifestyle Hacks: गंदे से गंदे सफेद जूतों को मिनटों में ऐसे चमकाएं, एक भी दाग नहीं रहेगा!

How To Clean White Shoes: सफेद जूते काफी अच्छे लगते हैं, लेकिन असल दिक्कत तब आती है जब ये गंदे हो जाए और इन्हें साफ करना हो. मार्केट में अगर जूतों को साफ करने के लिए दिया जाए तो बहुत पैसा खर्च होता है. लेकिन आप कुछ आसान टिप्स को अपनाकर अपने गंदे से गंदे सफेद जूतों को घर में ही साफ कर सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे?

विज्ञापन
सफेद जूतों को कैसे साफ करें?

Safed Jute Kaise Saaf Karein: सफेद जूते देखने में जितने स्टाइलिश और क्लासी लगते हैं, उतनी ही जल्दी उन पर धूल, मिट्टी और दाग नजर आने लगते हैं. एक छोटी सी लापरवाही पूरे लुक को बिगाड़ सकती है. कई लोग इस डर से सफेद जूते पहनने से बचते हैं कि इन्हें साफ करना मुश्किल होता है. लेकिन सच्चाई यह है कि कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप बिना ज्यादा मेहनत और पैसे खर्च किए अपने सफेद जूतों को फिर से चमका सकते हैं. इस स्टोरी में हम आपको 4 ऐसे असरदार और आसान तरीके बताएंगे, जो आपके जूतों को दोबारा नया जैसा बना देंगे.

यह भी पढ़ें: सिर की रूसी से परेशान हैं? Dandruff हटाने के लिए अपनाएं ये देसी तरीका और देखें कमाल

डिशवॉश लिक्विड से करें साफ

  • अगर जूतों पर हल्की या थोड़ी ज्यादा गंदगी जमी है, तो डिशवॉश लिक्विड एक बेहतरीन उपाय हो सकता है (White Shoes Cleaning Tips) .
  • साफ करने के लिए एक कटोरी गुनगुने पानी में एक चम्मच डिशवॉश लिक्विड मिलाएं.
  • अब एक साफ कपड़े या पुराने टूथब्रश को उस लिक्विड में डालकर जूतों को हल्के हाथों से रगड़ें. इससे धूल और गंदगी आसानी से निकल जाएगी.
  • दाग जब साफ हो जाएं, तो जूतों को साफ पानी से पोंछ लें और खुली हवा में सूखने के लिए छोड़ दें.

बेकिंग सोडा और सिरका

विज्ञापन

सफेद जूतों पर पुराने और जिद्दी दाग हटाने के लिए बेकिंग सोडा और सफेद सिरका बहुत असरदार माना जाता है.

  • दाग हटाने के लिए एक चम्मच बेकिंग सोडा, एक चम्मच सफेद सिरका और थोड़ा सा गुनगुना पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को टूथब्रश से जूतों पर गोल-गोल घुमाते हुए लगाएं.
  • लगाने के कुछ देर इसे सूखने दें, फिर हल्के हाथ से रगड़ते हुए गीले कपड़े से साफ कर लें. इससे जूतों नए जैसा सफेद हो जाएगा.

नींबू और नमक भी करेगा काम आसान

विज्ञापन

अगर जूतों पर पीले या जमे हुए पुराने दाग हैं, तो नींबू और नमक इसे साफ कर सकते हैं. साफ करने के लिए आधा नींबू काटकर उस पर नमक लगाएं और सीधे दाग वाली जगह पर रगड़ें. फिर, जूतों को 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि नींबू का एसिड काम कर सके. इसके बाद ब्रश से हल्के हाथों से साफ करें. यह तरीका जूतों को नेचुरल तरीके से चमकदार बनाता है.

टूथपेस्ट भी एक अच्छा उपाय

विज्ञापन

टूथपेस्ट (Toothpaste For White Shoes Cleaning) जैसे दांतों को चमकाता है, वैसे ही यह सफेद जूतों पर भी ऐसा ही कमाल दिखाता है. सफद जूतों को साफ करने के लिए इस बात का ध्यान रखें कि सिर्फ सफेद वाइटनिंग टूथपेस्ट का ही इस्तेमाल करना है. साफ करने के लिए थोड़ा सा टूथपेस्ट ब्रश पर लें और दाग वाली जगह पर रगड़ें. 10 मिनट बाद गीले कपड़े से उस पेस्ट को पोंछ दें. यह तरीका खासकर रबर सोल और कैनवास जूतों के लिए बहुत अच्छा होता है.

यह भी पढ़ें: Hair Care Tips: अगर लंबे वक्त तक गंदे बाल नहीं धोए तो क्या झड़ने लगेंगे सारे बाल?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola