How To Get Rid of White Hair: आज के समय की लाफस्टाइल, खराब खान-पान और बढ़ते प्रदूषण के चलते बालों का सफेद होना आम समस्या है। वैसे तो आमतौर पर बढ़ती उम्र के साथ बाल सफेद होते हैं। लेकिन कई केमिकलयुक्त प्रोडक्ट्स भी आपके बालों को समय से पहले सफेद होने भूमिका निभाते हैं।

ऐसे में अगर आपके सिर पर थोड़े से सफेद बाल आ चुके हैं तो आज हम आपके लिए कुछ कारगर घरेलू उपाय लेकर आए हैं। जिनकी मदद से आपके बाल तो काले होते ही हैं बल्कि घने, मुलायम और लंबा बनाने में भी मदद मिलती है, तो चलिए जानते हैं बालों को काला करने के घरेलू नुस्खे-

सफेद बालों के लिए घरेलू उपाय White Hair Home Remedies

करी पत्ता इस्तेमाल करें

करी पत्ता (Curry Leaves) लगाने के लिए आप करीब 15 से 20 करी पत्ते लें। फिर आप एक बर्तन डेढ़ कप नारियल के तेल में करी पत्ते डालकर पका लें। फिर जब करी पत्ते तेल में पककर काले हो जाएं तो आप इसको आंच से उतार लें। फिर जब तेल थोड़ा ठंडा हो जाए तो इसको बालों की जड़ों में लगाकर करीब एक घंटा लगाकर धो लें।

आंवला लगाएं

आंवला बालों को काला और मजबूत बनाने में मदद करता है। इसको लगाने के लिए आप 3 से 4 आंवला को बारीक टुकड़ों में काटकर एक कप पानी में उबलने के लिए रख दें। फिर जब से मिक्चर ठंडा हो जाए तो आप इसको अपने बालों पर लगाएं। आप इसको सप्ताह में करीब 1 से 2 बार लगा सकते हैं।

ब्लैक कॉफी लगाएं

ब्लैक कॉफी सफेद बालों के लिए बेहद असरदार होता है। इसके लिए आप 2 से 3 कप पानी में 4 से 5 कप काली कॉफी का पाउडर डालकर उबाल लें। फिर आप बालों पर करीब 20 से 30 मिनट तक लगाएं। इसे आप हर सप्ताह में एक बार लगाकर सफेद बालों से छुटकारा पा सकते हैं।

भृंगराज का इस्तेमाल करें

सफेद बालों के लिए आप भृंगराज का तेल या भृंगराज पाउडर इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे में आप भृंगराज के तेल को सीधे तौर पर बालों में लगा सकते हैं। इतना ही नहीं अगर आप चाहें तो भृंगराज के पाउडर में पानी मिलाकर पेस्ट बनाकर भी बालों पर 45 से 50 मिनट तक लगाकर धो सकते हैं।

एलोवेरा लगाएं

अगर आपके सिर पर थोड़े ही सफेद बाल हैं तो ऐसे में आप सप्ताह में एक से दो बार एलोवेरा जैल अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आप एलोवेरा की ताजा पत्ती लेकर एक कप एलोवेरा का गूदा निकाल लें। फिर आप इसको अपने बालों की जड़ों पर अच्छी तरह लगा लें। इसको आप एक घंटा बाद धोकर सिल्की और शाइनी बाल पा सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ