How To Use Herbs For White Hairs: आजकल हर किसी की बदलती जीवनशैली की वजह बालों से जुड़ी कई समस्याएं होती हैं। इनमें एक समस्या सफेद बालों देखी जाती है। बढ़ती उम्र में सफेद बाल होना बहुत नॉर्मल है, लेकिन छोटी उम्र में होना गंभीर समस्या बनती जा रही है।
कई लोग सफेद बालों को कवर करने के लिए हर तरह के हेयर कलर प्रोडक्ट्स का यूज करते हैं, लेकिन फर्क कुछ दिन दिखेगा, बाकी फिर वही दिक्कत रहती है। तो ऐसे में कुछ जड़ी बूटी आपके काले के लिए काम आ सकती है। ये 5 जड़ी-बूटियां और उनका उपयोग कैसे करना है, जो नेचुरल रूप से सफेद बालों को काला करने में मदद कर सकती हैं..
1. भृंगराज (Eclipta Alba)
उपयोग का तरीका
भृंगराज तेल- बाजार में आसानी से उपलब्ध होता है। इसे रात में बालों की जड़ों में मसाज करें और सुबह धो लें।
भृंगराज पाउडर- इसे नारियल तेल में मिलाकर पेस्ट बना लें और बालों में लगाएं। 1-2 घंटे बाद धो लें।
2. आंवला (Indian Gooseberry)
उपयोग का तरीका
आंवला पाउडर- इसे पानी में मिलाकर पेस्ट बना लें और बालों में लगाएं। 30-45 मिनट बाद धो लें।
आंवला तेल- इसे हफ्ते में 2-3 बार बालों में मसाज करें और रातभर छोड़ दें। सुबह धो लें।
3. करी पत्ते (Curry Leaves)
उपयोग का तरीका
करी पत्ते और नारियल तेल- कुछ करी पत्तों को नारियल तेल में उबालें जब तक वे काले न हो जाएं। इस तेल को छानकर बालों में मसाज करें। इसे हफ्ते में 2-3 बार उपयोग करें।
करी पत्ते का पेस्ट- करी पत्तों को पीसकर पेस्ट बना लें और इसे बालों में लगाएं। 1 घंटे बाद धो लें।
4. हिबिस्कस (Hibiscus)
उपयोग का तरीका
हिबिस्कस फूल और नारियल तेल- हिबिस्कस फूलों को नारियल तेल में उबालें और ठंडा करके बालों में मसाज करें। रातभर छोड़ दें और सुबह धो लें।
हिबिस्कस पेस्ट- हिबिस्कस फूल और पत्तियों को पीसकर पेस्ट बना लें और बालों में लगाएं। 1-2 घंटे बाद धो लें।
5. शिकाकाई (Acacia Concinna)
उपयोग का तरीका
शिकाकाई पाउडर- इसे पानी में मिलाकर पेस्ट बना लें और बालों में लगाएं। 30 मिनट बाद धो लें।
शिकाकाई शैम्पू- शिकाकाई पाउडर को रीठा और आंवला के साथ मिलाकर शैंपू तैयार करें और इसका उपयोग बाल धोने के लिए करें।
इन जड़ी-बूटियों का रेगुलर इस्तेमाल करने से बालों को नेचुरल रूप से काला करने में मदद मिलती है। इस बात का ध्यान रखें, कोई भी चीज अपना असर धीरे-धीरे इसके परिणाम दिखते हैं और इसे लंबे समय तक उपयोग करना जरूरी है।
संबंधित खबरें
स्वाद और सेहत से भरपूर होते हैं काले चने के स्प्राउट्स, यहां जानिए घर पर बनाने का आसान तरीका
3 mins agoदीवाली से पहले घर को करा रहे हैं पेंट तो ये 7 रंग चुन सकते हैं आप, एक्सपेंसिव लगेगा होम
1 hr agoऊटी के लिए कम है बजट तो घूम आइए येरकौड, तमिलनाडु का वो खूबसूरत हिल स्टेशन जहां मिलती है सात जंगलों की हरियाली
4 hrs agoस्वाद में लाजवाब है लहसुन का भरता, जानिए घर पर कैसे बनाएं यह बंगाली रोशुन भोर्ता
8 hrs agoLal Bahadur Shastri Jayanti 2026: लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल वचन सभी को भेज सकते हैं आप, यादगार हैं ये Quotes
22 hrs agoGandhi Jayanti 2026: गांधी जयंती पर सभी को भेजिए महात्मा गांधी की कही ये 10 बातें, मन में जोश भर देंगे बापू के विचार
23 hrs agoFrench Fries Recipe: एयर फ्रायर में कैसे बनाएं फ्रेंच फ्राइज? इस तरह चुटकियों में हो जाएंगे तैयार
1 day agoनींबू से भी भाग सकते हैं घर के सारे मच्छर, बस इस तरह करें इस्तेमाल, महंगे लिक्विड खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
1 day agoपितृ पक्ष में श्राद्ध की थाली में क्या रखें? ये सात्विक चीजें जरूर करें शामिल
1 day agoGarba Night Safety: रात में गरबा के लिए घर से बाहर निकलते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, मस्ती में नहीं आएगी कमी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines