White Hair Problems: अभी के समय में ज्यादातर लोगों के बाल सफेद होते है जिसे लेकर लोग काफी चिंतित रहते हैं और सफेद बाल से छुटकारा पाने के लिए कई तरह के केमिकल्स वाले प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, जिससे वो कई तरह के बीमारियों को बुलावा देते हैं। बीमारियों से बचने के लिए और सफेद बाल से छुटकारा (White Hair Home Remedy) पाने के लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे जिसे आप अपनाकर अपने घर पर ही सफेद बाल को नेचुरल तरीके से काले कर सकते हैं।
ऐसे करें सफेद बाल को नेचुरल तरीके से काले
1. शिकाकाई
बालों के लिए शिकाकाई एक बेहतरीन औषधि है, इसमें कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो बालों को जड़ से मजबूत बनाता है और बालों से जुड़ी अन्य समस्याओं को भी दूर करता है। जैसे- बालों का झड़ना, बालों का सफेद होना इस तरह के समस्या को जड़ से खत्म करता है। साथ ही बालों की लंबाई को बढ़ाता है।
2. रिठ्ठा
रिठ्ठा बालों के लिए वरदान से कम नहीं है ये बालों को नेचुरल रूप से स्ट्रांग बनाता है और बालों को लंबे आयु का वरदान प्रदान करता है. इसके इस्तेमाल का सही तरीका है पहले आप इसे रात में पानी में भिगों कर रख दें फिर सुबह इसके पानी से बाल को धो लें, इससे आपको कई फायदे देखने को मिलेंगे। आपके बालों में नेचुरल साइन आयेगी।
ये भी पढ़ें- Herbal Ginger Tea: महंगी हर्बल टी से भी ज्यादा फायदेमंद है किफायती अदरक की चाय
3. आंवला
आंवला बालों के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है हर रोज एक आंवला का सेवन करने से आप कई प्रकार के बीमारियों से दूर रहेंगे। ये बाल को जड़ से मजबूत बनाता है इसके इस्तेमाल से बालों का झड़ना बंद हो जाता है आप आंवला को खा भी सकते है और इसे अपने बालों पर लगा भी सकते हैं।
बालों में लगाने के लिए आप आंवला पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं इसके लिए आंवला पाउडर में नारियल तेल को मिक्स करें, फिर इसे अपने बालों में लगाएं। इसे 20-25 मिनट तक लगा रहने दें फिर इसे धो लें इसका इस्तेमाल आप हफ्ते में एक या दो बार कर सकते हैं इससे आपके बाल लंबे, मजबूत और काले भी होंगे।
4. सरसों का तेल
आयुर्वेद के अनुसार बालों के लिए सरसों का तेल ही सबसे बेहतरीन है, क्योंकि इसमें कई तरह के ऐसे विटामिन पाए जाते हैं जो बालों को समय से पहले सफेद नहीं होने देता है और बाल नेचुरल रूप से काले, घने और मजबूत होते हैं। हफ्ते में एक से दो बार बालों में सरसों का तेल जरूर लगाएं।
संबंधित खबरें
सोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
52 mins agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
2 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
4 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
17 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
19 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
20 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
22 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
22 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
23 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines