हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सफेद बालों को जड़ से काला कर देगा यह फूल, दही के साथ मिलाकर लगा लीजिए एक बार

White Hair Home Remedies: सफेद बालों को काला करने के लिए केमिकल वाली हेयर डाई क्यों लगाना जब आप घर पर ही आसानी से हेयर कलर करने वाला पेस्ट तैयार कर सकते हैं. यहां जानिए सफेद बालों को काला करने का सस्ता और असरदार उपाय.

विज्ञापन
सफेद बालों के लिए सबसे अच्छा घरेलू उपाय क्या है? Image Credit - Freepik

White Hair Remedies: सफेद बालों से अक्सर ही लोग परेशान रहते हैं. किसी के बाल उम्र बढ़ने के चलते तो किसी के उम्र से पहले ही सफेद हो जाते हैं. लेकिन, सफेद बाल (Safed Baal) आमतौर पर लोगों को अच्छे नहीं लगते हैं और लोगों की कोशिश रहती है कि किसी ना किसी तरह वाइट हेयर काले किए जा सकें. अब केमिकल वाली हेयर डाई ना तो बालों के लिए अच्छी होती है और ना ही इसका रंग बालों पर ज्यादा दिनों तक टिकता है. ऐसे में घर पर ही कुछ ऐसे नुस्खे आजमाकर देखे जा सकते हैं जो बालों की सफेदी को दूर करने में असरदार होते हैं. वहीं, सफेद बालों को जड़ों से काला करने के लिए इन नुस्खों को आजमाया जा सकता है. ऐसे ही एक फूल से हेयर मास्क बनाने का तरीका यहां दिया जा रहा है. यह फूल है गुड़हल का फूल. यहां जानिए किस तरह गुड़हल का फूल (Hibiscus Flower) लगाने पर बाल जड़ों से काले हो सकते हैं.

सफेद बालों के लिए गुड़हल का फूल | Hibiscus Flower For White Hair

गुड़हल का फूल, मेहंदी और दही – गुड़हल के फूल में प्रोटीन, अमीनो एसिड्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो बालों के लिए एक नहीं बल्कि कई तरह से फायदेमंद हैं. सफेद बालों को काला करने के लिए गुड़हल के फूल और दही का हेयर मास्क बनाकर लगाया जा सकता है. हेयर मास्क बनाने के लिए गुड़हल के फूल को पीसें और इस पेस्ट में दही और मेहंदी पाउडर मिलाएं. इस पेस्ट को सिर पर लगाकर 30 से 40 मिनट रखने पर सफेद बालों की रंगत बदल जाती है.

यह भी पढ़ें – Karwa Chauth Mehndi: करवा चौथ पर मेहंदी का रंग चढ़ेगा सुर्ख लाल, लौंग और चीनी का बस ऐसे करें इस्तेमाल

विज्ञापन

गुड़हल के फूल का स्प्रे – हर दिन बालों पर गुड़हल के फूल का स्प्रे किया जाए तो इससे ना सिर्फ सफेद बाल काले होते हैं बल्कि बालों को बढ़ने में भी मदद मिलती है. पानी में गुड़हले के फूल को उबालकर इस पानी को छानकर स्प्रे बोतल में भरकर रखा जा सकता है. सिर धोने से एक घंटे पहले इस पानी को सिर पर छिड़क सकते हैं.

गुड़हल का तेल – बालों को काला करने में गुड़हल का तेल (Hibiscus Oil) भी कुछ कम फायदेमंद नहीं होता है. गुड़हल का तेल बनाने के लिए गुड़हल के फूल, गुड़हल के पत्ते, मेथी दाना और नारियल तेल को एकसाथ पकाकर बालों पर लगाया जा सकता है. हफ्ते में 2 बार भी इस तेल का इस्तेमाल किया जाए तो बालों को जड़ों से काला होने में मदद मिलती है.

विज्ञापन

सफेद बालों के घरेलू नुस्खे (White Hair Home Remedies)

  • मेहंदी में कॉफी मिलाकर बालों पर लगाने से सफेद बाल काले हो सकते हैं.
  • आंवला बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है. आंवला के रस (Amla Juice) को सिर पर लगाया जा सकता है. इसके अलावा आंवला के पाउडर को सिर पर लगाया जाए तो बाल काले होते हैं.
  • नारियल तेल में करी पत्ते पकाएं और इस तैयार तेल को हर दूसरे-तीसरे दिन सिर पर लगाएं. यह तेल बालों के लिए चमत्कारी साबित होता है.
  • प्याज के रस में मौजूद सल्फर सफेद बालों को काला कर सकता है. सिर पर प्याज का रस बालों की जड़ों से सिरों तक लगाने पर बालों को काला होने में मदद मिलती है. प्याज के रस से बाल तेजी से बढ़ते भी हैं.
  • रोजाना सफेद बालों को चायपत्ती के पानी से धोया जा सकता है. चायपत्ती को पानी में डालकर उबाल लें. इस काले पानी को ठंडा करें और बालों को धोने के लिए इस्तेमाल करें. बालों को नेचुरल काला रंग मिलने लगता है.

क्या खाने पर काले होंगे सफेद बाल ( Foods For Dark Hair)

विज्ञापन

सफेद बालों को काला करने के लिए अपने खानपान में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन डी और विटामिन ई से भरपूर फूड्स को शामिल करें. इसके अलावा कॉपर, जिंक, आयरन और मैग्नीशियम से भरपूर फूड्स खाएं जिससे बाल हेल्दी रहें. पोषक तत्वों की कमी से भी बाल सफेद हो सकते हैं इसीलिए पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स खाएं ताकि सफेद बाल काले हो जाएं.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें – Karwa Chauth Prompt: पति-पत्नी और चांद नजर आएंगे एक ही फ्रेम में, AI से तुरंत क्रिएट करें करवा चौथ की शानदार इमेजेस

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola