Indigo Powder For White Hair: इंडिगो पाउडर के साथ मिलाकर लगाएं ये 2 चीजें, सफेद बाल कह देंगे अलविदा

White Hair Remedy: क्या आपके सिर पर सफेद बाल जरूरत से ज्यादा दिखने लगे हैं तो आप इंडिगो पाउडर का इस्तेमाल करके देख सकते हैं. यह पाउडर बिना किसी केमिकल के सफेद बालों को मिनटों में काला कर सकता है.

White Hair Remedy

सफेद बाल काले करने का देसी नुस्खा- Image Credit- Freepik

How to get Black Hair: आजकल सफेद बालों (White Hair) की समस्या बहुत आम हो गई है. इसलिए वक्त पर बालों को काला करते रहना चाहिए. लेकिन इसमें भी कोई दो राय नहीं है कि बालों को बार-बार रंग लगाने से यह कमजोर हो जाते हैं. कई बार सुंदर दिखने के बजाय बेजान लगते हैं. ऐसे में जरूरी है सही हेयर डाई का चुनाव करना. वैसे तो हमारे पास बहुत ऑप्शन हैं, लेकिन अगर आप चाहें तो इंडिगो पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे न सिर्फ बाल काले होते हैं, बल्कि उन्हें एक सुंदर लुक भी मिलता है. इसका इस्तेमाल फिलहाल दो तरह से करें, जिसमें अपनी पसंद के हिसाब से चीजें भी डाली जा सकती हैं. लेकिन बेहतर है कि आप सही तालमेल के साथ इंडिगो पाउडर सिर पर लगाएं.

विज्ञापन

सफेद बालों के लिए इंडिगो पाउडर कैसे इस्तेमाल करें? (White Hair Remedy With Indigo Powder)

विज्ञापन

इन चीजों की होगी जरूरत

  • इंडिगो पाउडर- 3 चम्मच
  • आंवला पाउडर- 2 चम्मच
  • अंडा- 1
  • पानी- जरूरत के हिसाब से
  • काले तिल का पेस्ट- 2 चम्मच

कैसे तैयार करें?

  • सबसे पहले इंडिगो पाउडर को एक कटोरी में डालकर अच्छी तरह से मिलाएं.
  • धीरे-धीरे पानी डालकर पेस्ट तैयार करें.
  • इसके बाद अंडा और तिल मिश्रण भी डाल दें.  
  • मिलाने के बाद बाकी बचा हुआ सामान भी डालकर 5 मिनट तक रख दें.
  • बस हो गया आपका काम, जिसे सिर पर लगाया जा सकता है. 

इंडिगो पाउडर से डाई बनाने का दूसरा तरीका

किन चीजों को होगी जरूरत

  • इंडिगो पाउडर- आधा कप
  • दही-1 चम्मच
  • मेहंदी- 2 चम्मच
  • पानी- जरूरत के हिसाब से 

कैसे तैयार करें?

  • एक कटोरे में इंडिगो पाउडर डालकर मिलाएं.
  • फिर इसमें मेहंदी और दही भी डाल दें.
  • पानी को धीरे-धीरे डालें और कुछ देर रख दें. 
  • बस आपका मास्क बनकर तैयार है. 

इसे भी पढ़ें- बढ़ते प्रदूषण से हो रहा है खासी जुकाम? अपनाएं डॉक्टर का बताया ये उपाय, मिल जाएगा तुरंत आराम

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ