White Hair Home Remedy: बढ़ती उम्र के साथ बालों और दाढ़ी-मूछों का सफेद होना आम है लेकिन कम उम्र में ये कई बार अनकंफर्टेबल कर देता है। ये आपके लुक को तो खराब करता ही है साथ में ये आपका कॉन्फिडेंस भी डाउन कर देता है। सफेद बाल होने का मुख्य कारण आजकल की खराब लाइफस्टाइल है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आप घर पर अपने सफेद बालों को कैसे काला कर सकते हैं।
कुछ दिन पहले डॉक्टर प्रियंका अभिनव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। उस वीडियो में उन्होंने बताया कि कैसे आप घर पर आसानी से अपने सफेद बालों से छुटकारा पा सकते हैं। साथ ही उन्होंने तेल बनाने की एक रेसिपी भी शेयर की।
तेल सामग्री
- सरसों का तेल
- जटामांसी-50 ग्राम
- भृंगराज-50 ग्राम
- मेथी- 25 ग्राम
- आंवला- 50 ग्राम
ये भी पढ़ें- Hariyali Teej 2024: घर पर चाहिए पार्लर जैसा Glow? ट्राई करें डीप क्लींजिंग फेशियल
तेल बनाने की रेसिपी
- इस तेल को बनाने के लिए सबसे पहले सरसों का प्योर तेल लें।
- अब इस तेल को कांच की बोतल में रख दें।
- इसके बाद तेल में जटामांसी, भृंगराज, मेथी और सूखे हुए आंवले को डाल दें और अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब इस बोतल को 15 दिन तक चिलचिलाती धूप में रख दें।
- 15 दिन बाद इस तेल को कढ़ाई में डालकर गर्म कर लें।
- इसके बाद तेल को ठंडा होने के लिए रख दें और फिर इसे छान लें।
- सफेद बालों के लिए तेल तैयार है, अब इसे 1 महीने तक रोजाना लगाएं और फर्क देखें।
इस तेल में प्रयोग हुई सामग्री बालों को कई तरह से फायदा पहुंचाती है। जहां एक तरफ जटामांसी, जो एक जड़ी बूटी है वो बालों को मजबूत, मुलायम और काला बनाती है वहीं दूसरी ओर भृंगराज बालों को टूटने से बचाता है और हेयर ग्रोथ के लिए फायदेमंद होता है। आंवला, मेथी और सरसों का तेल भी बालों को लंबा, घना और काला करने में मदद करता है।
ये भी पढ़ें- बालों के साथ चमकेगी त्वचा, ऐसे करेंगे मेथी का इस्तेमाल तो दाग-धब्बे भी होंगे दूर
संबंधित खबरें
दिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
43 mins agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 hr agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 hr agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
3 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
4 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
6 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
8 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
22 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
23 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines