Sonali Pant
Read More
---विज्ञापन---
White Hair Home Remedy: बढ़ती उम्र के साथ बालों और दाढ़ी-मूछों का सफेद होना आम है लेकिन कम उम्र में ये कई बार अनकंफर्टेबल कर देता है। ये आपके लुक को तो खराब करता ही है साथ में ये आपका कॉन्फिडेंस भी डाउन कर देता है। सफेद बाल होने का मुख्य कारण आजकल की खराब लाइफस्टाइल है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आप घर पर अपने सफेद बालों को कैसे काला कर सकते हैं।
कुछ दिन पहले डॉक्टर प्रियंका अभिनव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। उस वीडियो में उन्होंने बताया कि कैसे आप घर पर आसानी से अपने सफेद बालों से छुटकारा पा सकते हैं। साथ ही उन्होंने तेल बनाने की एक रेसिपी भी शेयर की।
ये भी पढ़ें- Hariyali Teej 2024: घर पर चाहिए पार्लर जैसा Glow? ट्राई करें डीप क्लींजिंग फेशियल
इस तेल में प्रयोग हुई सामग्री बालों को कई तरह से फायदा पहुंचाती है। जहां एक तरफ जटामांसी, जो एक जड़ी बूटी है वो बालों को मजबूत, मुलायम और काला बनाती है वहीं दूसरी ओर भृंगराज बालों को टूटने से बचाता है और हेयर ग्रोथ के लिए फायदेमंद होता है। आंवला, मेथी और सरसों का तेल भी बालों को लंबा, घना और काला करने में मदद करता है।
ये भी पढ़ें- बालों के साथ चमकेगी त्वचा, ऐसे करेंगे मेथी का इस्तेमाल तो दाग-धब्बे भी होंगे दूर
न्यूज 24 पर पढ़ें लाइफस्टाइल, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।