White Clothes Cleaning Tips: कुछ खास जगहों पर सफेद कपड़े पहनने का अपना ही महत्व होता है लेकिन कई बार सफेद कपड़े जल्दी पीले पड़ने लगते हैं और कई बार उन पर दाग भी नजर आने लगते हैं। कुछ दाग तो नॉर्मल वॉश से निकल जाते हैं लेकिन कुछ दाग इतने गहरे होते हैं कि उन्हें साफ करने में पसीना लग जाता है फिर भी वे साफ नहीं हो पाते।
सफेद कपड़ों से पीलापन हटाने के लिए लोग कई तरह की महंगी चीजों का इस्तेमाल करते हैं लेकिन दाग नहीं जाते और न ही कपड़ों की चमक वापस आती है। ऐसे में एक साधारण और सस्ती चीज आपकी सफेद ड्रेस को मिनटों में चमका सकती है। आइए जानते हैं क्या है वह चीज?
ये भी पढ़ें- Waxing at Home: पहली बार घर पर कर रही है वैक्सिंग, तो रखें इन बातो का ध्यान
कास्टिक सोडा क्या है?
कास्टिक सोडा सफेद कपड़ों से पीलापन और जिद्दी दागों को हटाने में मदद करता है। कास्टिक सोडा एक अकार्बनिक यौगिक है जिसे सोडियम हाइड्रॉक्साइड नाम से जाना जाता है। यह लिक्विड और सॉलिड दो रूप में मिलता है। ये बाजार में काफी कम कीमत में आसानी से मिल जाता है।
ऐसे करें इस्तेमाल
एक टब या बाल्टी में पानी लें और उसमें आवश्यकतानुसार वॉशिंग पाउडर मिलाएं फिर इसमें 3-4 चम्मच कास्टिक सोडा मिलाएं और लकड़ी की मदद से इसे पानी में अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद इस घोल में कपड़ों को डुबोकर दो से तीन घंटे के लिए छोड़ दें, फिर सामान्य तरीके से कपड़े धो लें। आपके कपड़े में पीलापन, दाग कहीं नजर नहीं आएंगे और नए जैसे चमक उठेंगे।
कास्टिक सोडा इस्तेमाल करते समय बरतें सावधानियां
कास्टिक सोडा का इस्तेमाल करते वक्त आपको कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत है। इसको छूने पर गर्मी सी निकलती है। ये स्किन और आंखों के लिए हानिकारक हो सकता है, इसलिए इसका इस्तेमाल करते समय हमेशा गलव्स और चश्मा पहनें। इसे बच्चों की पहुंच से दूर रखें।
संबंधित खबरें
दिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 hr agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
2 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
3 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
5 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
21 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
21 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
22 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
1 day agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
1 day agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines