उम्र बढ़ना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, लेकिन कई बार ऐसा लगता है जैसे समय से पहले ही चेहरा थकान और झुर्रियों का शिकार हो गया हो. स्किन का ढीलापन, रुखापन और बेजान रंगत कम उम्र में दिखाई देना अक्सर विटामिन की कमी का संकेत हो सकता है. अगर शरीर को सही पोषण न मिले, तो स्किन का कोलेजन कम होने लगता है और एजिंग के लक्षण जल्दी दिखने लगते हैं.
किस विटामिन की कमी से क्या होता है शरीर पर असर?
विटामिन C की कमी से कम होता है चेहरे का ग्लो
विटामिन C को स्किन के लिए सबसे अहम पोषक तत्वों में गिना जाता है. यह कोलेजन प्रोटीन बनाने में मदद करता है, जिससे स्किन टाइट और हेल्दी रहती है. इसकी कमी से त्वचा अपना लचीलापन खो देती है और झुर्रियां जल्दी दिखने लगती हैं.
क्या खाएं: रोजाना विटामिन C से भरपूर खाने की चीजें जैसे आंवला, संतरा, नींबू, स्ट्रॉबेरी, टमाटर और कीवी का सेवन करें. साथ ही अगर चाहें तो विटामिन C वाले स्किनकेयर सीरम या क्रीम भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जो स्किन को ग्लोइंग बनाए रखने में मदद करता है.
यह भी पढ़ें: सर्दियों में क्या आपको भी बालों में हो जाती है रूसी? अपनाएं ये नेचुरल तरीके, मिल जाएगा छुटकारा
विटामिन E की कमी से क्या होता है?
विटामिन E एक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट है जो स्किन कोशिकाओं को डैमेज से बचाता है. जब शरीर में इसकी कमी होती है, तो स्किन ड्राय, बेजान और खुरदुरी दिखने लगती है, जिससे उम्र का असर जल्दी दिखने लगता है.
क्या खाएं: अपनी डाइट में बादाम, सूरजमुखी के बीज, एवोकाडो, पालक और हरी सब्जियों को शामिल करें. स्किन पर बादाम तेल या विटामिन E कैप्सूल से बने तेल की हल्की मालिश भी झुर्रियों को कम करने में मदद करती है.
विटामिन A की कमी से स्किन नहीं हो पाती रिपेयर
स्किन की रीजनरेशन यानी नई कोशिकाओं के बनने की प्रक्रिया में विटामिन A का बड़ा रोल होता है. इसकी कमी से स्किन की मरम्मत की क्षमता घट जाती है, जिससे फाइन लाइन्स और झुर्रियां गहरी हो जाती हैं.
क्या खाएं: गाजर, शकरकंद, कद्दू, अंडे की जर्दी और पालक जैसे फूड्स विटामिन A के अच्छे स्रोत हैं. चाहें तो डॉक्टर की सलाह से रेटिनॉल बेस्ड स्किनकेयर प्रोडक्ट्स भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं.
कैसे रोकें समय से पहले एजिंग?
- पर्याप्त नींद लें और तनाव को कम करें.
- जंक फूड से बचें और हाइड्रेशन बनाए रखें.
- रोजाना सनस्क्रीन लगाएं ताकि स्किन को UV डैमेज से बचाया जा सके.
- हाई प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट युक्त आहार लें.
यह भी पढ़ें: 7 दिनों तक न नहाए कोई इंसान तो क्या होगा? आ गई है ठंड, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
घर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
33 mins agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
59 mins agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
2 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
4 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
4 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
6 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
22 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
22 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
23 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines