White Hair Foods: कम उम्र में बालों के सफेद होने की वजह खानपान में पोषक तत्वों की कमी भी हो सकती है. ऐसे बहुत से लोग हैं जो जवानी में ही बाल सफेद (White Hair) होने से परेशान रहते हैं. उम्र बढ़ने के चलते बाल सफेद होने लगें तो खानपान ज्यादा कुछ असर नहीं कर पाता है, लेकिन अगर शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण बाल सफेद हो रहे हैं और उम्र भी कम है तो कुछ ऐसे फूड्स हैं जो सफेद बालों को काला (Black Hair) कर सकते हैं. बालों को उनकी काली रंगत मेलानिन से मिलती है जोकि एक पिग्मेंट है और मेलानोसाइट्स से प्रोड्यूस होता है. उम्र बढ़ने से, तनाव से या पोषक तत्वों की कमी से मेलानिन का प्रोडक्शन कम होने लगता है और बाल सफेद होते हैं. ऐसे में बैलेंस्ड डाइट ली जाए तो इससे हेयर फॉलिकल्स मजबूत होते हैं, मेलानिन का प्रोडक्शन बढ़ता है, स्कैल्प सर्कुलेशन बेहतर होती है और बाल मजबूत भी बनतै हैं. ऐसे में यहां जानिए सफेद बालों को काला करने के लिए क्या खाना चाहिए.
क्या खाने पर सफेद बालों होने लगेंगे काले
आंवला
आंवला विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है. इसमें आयरन की भी अच्छी मात्रा होती है जिस चलते यह मेलानिन के प्रोडक्शन में मददगार होता है. यह ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को भी कम करता है जिससे समय से पहले बाल सफेद होने से बचते हैं. ऐसे में आप आंवला को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं.
काले तिल
खानपान में काले तिल शामिल किए जाएं तो शरीर को आयरन, मैग्नीशियम, बी विटामिंस और कॉपर मिलते हैं. काले तिल मेलानिन के प्रोडक्शन को बेहतर बनाने में भी असरदार होते हैं.
करी पत्ते
बीटा कैरोटिंस, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर करी पत्ते (Curry Leaves) हेयर फॉलिकल्स को बेहतर करते हैं. इन पत्तों को ताजा खा सकते हैं और चाहे तो इन्हें नारियल तेल में मिलाकर सिर पर भी लगाया जा सकता है.
पालक
विटामिन बी12, फोलेट और आयरन से भरपूर पालक के पत्ते बालों को सफेद होने से बचाते हैं. इन पत्तों को खाने पर अंदरूनी रूप से बालों को पोषण मिलता है. आप पालक के पत्ते सब्जी में, सूप या फिर स्मूदी वगैरह में डालकर खा सकते हैं.
अखरोट
बालों को काला करने वाले गुणों से भरपूर होते हैं अखरोट. अखरोट को खाने पर बालों को ओमेगा-3 फैटी एसिड्स मिलते हैं. अखरोट बायोटीन के भी अच्छे स्त्रोत होते हैं. इनसे बालों को काली रंगत तो मिलती ही है, साथ ही बालों को मजबूती मिलती है सो अलग.
मोरिंगा
खानपान में मोरिंगा के पत्ते या पाउडर शामिल किए जाएं तो बाल काले हो सकते हैं. मोरिंगा में विटामिन बी6 होता है. ये बालों को काला बनाने वाले गुणों से भरपूर होते हैं. आप चाहे तो मोरिंगा की चाय बनाकर भी पी सकते हैं.
बादाम
विटामिन ई, कॉपर और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स से भरपूर बादाम बालों की सेहत को अच्छा रखता हैं. बादाम खाने पर मेलानिन का प्रोडक्शन बेहतर होता है. बादाम से बालों को नेचुरल काला रंग मिलता है. आप सुबह भीगे हुए 5 बादाम खा सकते हैं या फिर इन्हें स्नैक्स की तरह बिना भिगोए भी खाया जा सकता है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
इस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
47 mins agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
1 hr agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
3 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
3 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
17 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
1 day agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
1 day agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
1 day agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines