Skin Care: स्किन को निखारने के लिए घर की कई चीजें इस्तेमाल की जाती हैं. कभी हल्दी तो कभी शहद और दही को चेहरे पर लगाया जा सकता है. ऐसे ही एक फेस पैक (Face Pack) का जिक्र यहां किया जा रहा है. इस फेस पैक को चेहरे पर लगाने से फुंसियां (Pimples) या एक्ने की दिक्कत कम होती है. ये फेस पैक्स एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होते हैं और स्किन पर जमे बैक्टीरिया को हटाते हैं. चलिए जानते हैं घर पर इन फेस पैक्स को कैसे बनाते हैं और किस तरह इन्हें चेहरे पर लगा सकते हैं.
पिंपल्स के लिए फेस पैक्स | Face Packs For Pimples
नीम का फेस पैक
फुंसियां कम करने के लिए नीम का फेस पैक (Neem Face Pack) लगाया जा सकता है. नीम फेस पैक बनाने के लिए 2 चम्मच नीम की पिसी हुई पत्तियां लें. इसमें चुटकीभर हल्दी और एक चम्मच शहद डालकर मिक्स करें. इसके बाद पेस्ट को चेहरे पर 15 से 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. फुंसियां कम होने में असर दिखने लगेगा.
यह भी पढ़ें- Skin Care: चेहरे पर लगा लें यह रस, 2 हफ्तों में ही आ जाएगा त्वचा पर निखार
केले का फेस पैक
स्किन से एक्ने को कम करने और बैक्टीरिया को दूर करने के लिए केले का फेस पैक लगाया जा सकता है. इस फेस पैक को बनाने के लिए केले को मसलकर उसमें दही और हल्दी मिला लें. इसे चेहरे पर 10 से 15 मिनट तक लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. एंटी-माइक्रोबियल गुण वाले इस फेस पैक से स्किन को सूदिंग इफेक्ट्स भी मिलते हैं.
मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक
एक्ने कम करने के लिए मुल्तानी मिट्टी में हल्दी मिलाकर फेस पैक बनाया जा सकात है. इससे ऑयल प्रोडक्शन कंट्रोल में आता है और झाइयां हल्की होने लगती हैं. एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी (Multani Mitti) में थोड़ा सा हल्दी पाउडर डालकर पानी के साथ मिलाकर लगा लें.
ओटमील का फेस पैक
2 चम्मच ओटमील को पीसकर उसमें थोड़ा सा बेकिंग पाउडर डालें. इसे पानी के साथ मिक्स करें और फिर चेहरे पर लगाकर 20 मिनट रखें. एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर इस फेस पैक को लगाकर चेहरे के धब्बे कम किए जा सकते हैं.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
यह भी पढ़ें – सिर्फ एक सफेद चीज स्किन के लिए है वरदान, रोज सुबह लगाएंगी तो चेहरे पर आ जाएगी चांदी सी चमक
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
10 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
10 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
11 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
12 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
14 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
14 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
15 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
17 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines