Happy Birthday PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) संसार के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं, जो न सिर्फ अपने काम और भाषणों के लिए जाने जाते हैं, बल्कि पर्सनैलिटी से भी बेहद लोकप्रिय हैं. प्रधानमंत्री मोदी अपनी सेहत का भी पूरा ख्याल रखते हैं और हेल्दी खाने को ज्यादा महत्व देते हैं. बहुत से लोग यह जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि वो रोजाना क्या खाते हैं या उन्हें किस तरह का खाना पसंद है. अगर आप भी यह जानना चाहते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी को खाने में सबसे ज्यादा क्या पसंद है, तो आइए हम आपको बताते हैं उनकी पसंदीदा 3 चीजों के बारे में, जो वे अक्सर अपने खानपान में शामिल करते हैं.
पीएम मोदी की फेवरेट डिशेज | PM Modi’s Favorite Dishes
खिचड़ी
सादगी और सहेत के मेल से बनी खिचड़ी (khichdi) पीएम मोदी की सबसे पसंदीदा डिश (Favourite Dish) मानी जाती है. यह न केवल हल्की होती है, बल्कि इसमें दाल, चावल और सब्जियों की मात्रा शरीर को जरूरी पोषण देती है. खास बात यह है कि मोदी जी कई बार खिचड़ी को सुपरफूड (Superfood) बता चुके हैं. इसके साथ ही आपको बता दें कि उपवास के समय भी वे अक्सर खिचड़ी खाना ही ज्यादा पसंद करते हैं.
ये भी पढे़ं- PM Narendra Modi Birthday 2025: प्रधानमंत्री के परिवार में कितने लोग हैं? यहां देखिए PM Modi Family Tree
ढोकला
गुजरात से ताल्लुक रखने वाले पीएम मोदी ढोकला (Dhokla) खाना बेहद पसंद करते हैं. यह स्टीम्ड और हल्का नाश्ता होता है जो न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि पचने में भी आसान होता है. ढोकला में बेसन, दही और हल्के मसाले होते हैं, जो इसे हेल्दी बनाते हैं. पीएम मोदी जब भी घर पर रहते हैं, तो यह गुजराती स्नैक (Gujarati Snacks) अपनी प्लेट में जरूर शामिल करते है.
श्रीखंड
खाने के बाद मीठे में पीएम मोदी को श्रीखंड खासतौर पर पसंद है. यह दही से बना पारंपरिक मीठा व्यंजन है, जिसमें इलायची और केसर जैसी चीजें स्वाद और खुशबू बढ़ा देती हैं. श्रीखंड स्वाद के साथ-साथ ठंडक देने वाला भी होता है, जो शरीर को ताजगी देता है. त्योहारों और खास मौकों पर यह मिठाई उनके खाने का हिस्सा जरूर बनती है.
ये भी पढे़ं- PM Modi Full Name: क्या है पीएम ‘मोदी’ के नाम का पूरा अर्थ? एक-एक शब्द के हैं खास मायने
संबंधित खबरें
लौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
20 mins agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
14 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
16 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
16 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
19 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
21 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
22 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
23 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
23 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines