Christmas Day 2025: क्रिसमस के मौके पर घर में बैठने का किसी का मन नहीं करता है. घर पर अगर क्रिसमस पार्टी हो तो बात अलग है. लेकिन, अगर कोई प्लान ना हो और कैफे या मॉल में बैठकर वक्त काटने का मन ना करे तो बाहर घूमने का प्लान बनाया जा सकता है. यहां वन डे ट्रिप (One Day Trip) के लिए बेस्ट डेस्टिनेशंस दी जा रही हैं. ये जगहें दिल्ली से बेहद करीब हैं. यहां एक ही दिन में ट्रिप पूरी की जा सकती है.
दिल्ली के करीब वन डे ट्रिप डेस्टिनेशन
नीमराना
क्रिसमस पर आप नीमराना घूमने जा सकते हैं. यहां बेहद खूबसूरत रोयल होटल हैं जहां आप एक दिन बिता सकते हैं. यहां आप अलग-अलग तरह की एक्टिविटीज में हिस्सा ले सकते हैं.
अलवर
दिल्ली से 2-3 घंटों की दूरी पर स्थित है अलवर. यहां के खूबसूरत किले और बागानों में घूमते हुए आप अपना दिन बिता सकते हैं. इस मौसम में अलवर घूमने में आपको बेहद मजा भी आएगा.
मथुरा
परिवार के साथ अगर कहीं घूमने निकलना चाहते हैं तो मथुरा (Mathura) जा सकते हैं. दिल्ली-एनसीआर से एक से डेढ़ घंटे में ही मथुरा पहुंचा जा सकता है. मथुरा में आप द्वारकाधीश मंदिर, गीता मंदिर, विक्रमघाट, इस्कोन टेंपल और बरसाना घूम सकते हैं. यहां खानपान भी आपको बेहद पसंद आएगा.
आगरा
वन डे ट्रिप के लिए आगरा बेस्ट है. आप दोस्तों, पार्टनर या परिवार के साथ आगरा घूमने का प्लान बना सकते हैं. आगरा में आप ताज महल तो देख ही सकते हैं इसके साथ ही आगरा का लाल किला घूमने जा सकते हैं. आप कब सुबह से शाम यहां बिता लेंगे आपको पता ही नहीं चलेगा.
जयपुर
पिंक सिटी जयपुर की खूबसूरती सालभर अपनी और आकर्षित करती है. क्रिसमस के मौके पर आप दिल्ली की भीड़ से दूर जयपुर की संगीतमय गलियों की सैर कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें – Last Minute Christmas Gift: अभी तक नहीं खरीदा है क्रिसमस का गिफ्ट तो यहां से ले लीजिए आइडिया, ये हैं बेस्ट उपहार
संबंधित खबरें
शाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
10 hrs agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
13 hrs agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
18 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
19 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
21 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 day agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines