Ganjepan Ka Karan: बालों का झड़ना गंजेपन (Baldness) की बड़ी वजह है या कहें व्यक्ति के बाल लगातार झड़ते हैं तो गंजापन हो जाता है. लेकिन, बालों का झड़ना ही गंजेपन का संकेत नहीं होता बल्कि गंजापन होने से पहले एक बड़ा संकेत दिखता है जिसे अक्सर ही लोग इग्नोर कर देते हैं और बाद में पछताना पड़ता है. इसी बारे में बता रहे हैं डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. नरेंद्र निकुंभ. डॉक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो शेयर करके बताया है कि किस बड़ी गलती की वजह से लोग गंजे हो जाते हैं.
गंजेपन की वजह बन सकती है यह एक गलती
डॉ. नरेंद्र निकुंभ का कहना है कि ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें लगता है कि जबतक उनके बाल नहीं झड़ रहे हैं तबतक उन्हें गंजे होने की टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. लेकिन, गंजापन सिर्फ हेयर फॉल से ही हो ये जरूरी नहीं है. कई बार जेनेटिक हेयर लॉस में आपको हेयर फॉल नहीं होता. बहुत से मामलों में बिना हेयर फॉल के भी गंजापन नजर आता है. इसका कारण है बालों का पतला होना.
उदाहरण देते हुए डॉक्टर समझाते हैं कि मान लीजिए किसी आदमी के एक साल पहले 100 बाल थे और एक साल बाद भी 100 बाल हैं, लेकिन फिर भी वो गंजा दिख सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि पहले उस व्यक्ति के बाल मोटे थे और अब पतले (Thin Hair) हो गए हैं. यानी गंजापन बालों के झड़ने ही नहीं बल्कि बालों के पतले होने या हेयर डेंसिटी (Hair Density) कम होने से भी हो सकता है. ऐसे में बालों की डेंसिटी पर भी ध्यान देना जरूरी होता है.
डॉक्टर का कहना है कि जो लोग अपने बालों की डेंसिटी को नॉटिस नहीं करते हैं वे सबसे ज्यादा गंजे होते हैं. ऐसे में बाल जैसे ही पतले होना शुरू होते हैं वैसे ही सतर्क हो जाना चाहिए और बालों को मोटा करने की कोशिश में लग जाना चाहिए.
बालों को कैसे करें मोटा
- बालों को मोटा करने के लिए या कहें बालों की डेंसिटी बढ़ाने के लिए हफ्ते में 1-2 बार बालों की जड़ों पर तेल लगाकर मालिश करने से फायदा दिख सकता है. इससे हेयर फॉलिकल्स स्टिम्यूलेट होती हैं और बालों को बढ़ने में मदद मिलती है.
- खानपान में ऐसी चीजें शामिल करें जिन चीजों में प्रोटीन, जिंक और विटामिन की भरपूर मात्रा हो. ये फूड्स बालों को मोटा करने में असर दिखाते हैं.
- तनाव को कम करने की कोशिश करें. तनाव से बालों का झड़ना और पतला होना बढ़ता है.
यह भी पढ़ें – गर्दन पर जम गया है मैल तो आलू के रस में मिलाकर लगा लें यह चीज, चमक जाएगी Dark Neck
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
1 hr agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
2 hrs agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
2 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
3 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
5 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
6 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
8 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
9 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
23 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines