How To Wash Hair: बालों की सही तरह से देखरेख ना की जाए तो बालों से जुड़ी दिक्कतें होने लगती हैं. ऐसे में लोग अक्सर ही बालों के लिए अच्छे से अच्छा तेल ढूंढकर लाते हैं, बेस्ट शैंपू ढूंढते हैं और सीरम से लेकर मास्क वगैरह सब लगाते हैं. लेकिन, एक छोटी सी गलती ही हेयर प्रॉब्लम्स की वजह बन सकती है. यह गलती है सही तरह से बाल ना धोना. बाल धोना हेयर केयर (Hair Care) का पहला स्टेप होता है. अगर सही तरह से बाल ना धोए जाएं तो बालों पर फिर कोई चीज लगा ली जाए बाल अच्छे नहीं होते. ऐसे में आप ऐसी गलती ना करें और यहां जानिए किस तरह बालों को सही तरह सो धोना चाहिए.
बालों को धोने का सही तरीका क्या है
सिर धोने से पहले लगाएं तेल
सिर धोने से पहले अगर तेल लगा लिया जाए तो इससे स्कैल्प को मॉइस्चर मिलता है और रूखापन दूर होता है. इससे बाल धोने पर रूखेपन के कारण बाल टूटकर नहीं गिरते हैं.
सुलझाकर ही धोएं बाल
अक्सर ही लड़कियां बालों को बिना सुलझाए ही धोने लगती हैं. इससे बाल और ज्यादा उलझ जाते हैं और जब उनमें उंगलियां फंसाकर शैंपू लगाया जाता है तो बाल टूटकर गिरने लगते हैं.
सही तरह से शैंपू ना लगाना
अगर बालों पर सही मात्रा में शैंपू ना लगाया जाए तो इससे भी बालों पर असर पड़ता है. बहुत कम शैंपू लगाने पर बालों की ठीक तरह से सफाई नहीं होती है, वहीं ज्यादा शैंपू लगा लिया जाए तो बालों के नेचुरल ऑयल्स ही निकल जाते हैं. इसीलिए सिर्फ एक सिक्के के आकार जितना ही शैंपू लेकर सिर धोना चाहिए.
स्कैल्प को रगड़ें नहीं
बालों पर शैंपू लगाकर अगर स्कैल्प को बहुत तेज-तेज रगड़ा या खरोंचा जाए तो उससे बाल टूटते हैं. आप एक बार के बजाय 2 बार शैंपू लगा सकते हैं. लेकिन, एक ही बार में घिस-घिसकर बाल धोने की कोशिश से हेयर फॉल ज्यादा होता है.
कंडीशनर लगाने का तरीका भी पता होना चाहिए
बालों की जड़ों में कंडीशनर नहीं लगाया जाता है. अगर बालों की जड़ों में कंडीशनर लगाया जाए तो इससे हेयर फॉल हो सकता है. बालों के सिरों पर ही कंडीशनर लगाया जाता है और 4 से 5 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लिया जाता है. इससे बाल मुलायम भी होते हैं और टूटते भी नहीं है.
पानी का सही तापमान
बहुत ज्यादा गर्म पानी से बाल धोने पर बालों को नुकसान होता है. इससे बालों की ड्राइनेस बढ़ती है और बाल रूखे होकर टूटने लगते हैं. गर्म पानी बालों के मॉइस्चर को सोख लेता है और इससे हेयर क्यूटिकल्स भी डैमेज हो सकते हैं. ऐसे में बालों को गुनगुने या हल्के ठंडे पानी से धोना ही बेस्ट होता है.
यह भी पढ़ें – घर पर काले पैर कैसे साफ करें? यहां जानिए क्या लगाने पर दूर होगी पैरों की टैनिंग
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बिहार की इस मिठाई के आगे भूल जाएंगे खीर और हलवा! घर पर बनाएं मकुटी
6 hrs agoगोवर्धन पूजा पर गोबर से बनाएं श्रीकृष्ण की मूर्ति, इन स्टेप्स को करें फॉलो
7 hrs agoघर पर बनाएं हलवाई जैसी खस्ता मठरी, चाय के साथ खाने का मजा होगा दोगुना
8 hrs agoदिवाली के बाद कैसे करें घर की सफाई? जानिए पटाखों का कालापन हटाने का तरीका
11 hrs agoकैसे बनाएं अपना दिवाली इनविटेशन कार्ड, AI से तैयार करें यूनिक डिजाइन
13 hrs agoDiwali Latest Rangoli Designs: दीपावली पर बनाएं ये आसान और सुंदर रंगोली
13 hrs agoदिवाली पर बनाएं सॉफ्ट और फूली-फूली पूड़ी, घंटों तक रहेगी मुलायम
16 hrs agoसुख-समृद्धि और खुशहाली से भरी हो आपकी दिवाली, अपनों को ऐसे दें शुभकामनाएं
1 day agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
1 day agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines