Plants For Mosquito: मच्छर ना सिर्फ भिन्नभिनाते हुए नाक में दम करते हैं बल्कि काट-काटकर चैन से उठना-बैठना भी मुश्किल कर देते हैं. कई बार तो इन मच्छरों के कारण रातभर नींद नहीं आती है. ऐसे में अगर आप भी इन मच्छरों से छुटकारा पाना चाहते हैं और नेचुरल तरीके ढूंढ रहे हैं तो मच्छर भगाने वाले पौधों (Machar Bhagane Wale Paudhe) से बेहतर भला क्या होगा. इन पौधों की गंध हमें बेहद अच्छी लगती है लेकिन ये मच्छरों को बिल्कुल नहीं सुहाती और वे इनसे दूर रहते हैं. ऐसे में यहां जानिए कौन-कौन से पौधे प्राकृतिक रिपलेंट का काम करते हैं और मच्छरों को दूर भगाने में कारगर होते हैं.
यह भी पढ़ें – AC के बिना भी कमरे में रहेगी ठंडक, इस चीज से बने परदे लगा लिए तो घर बन जाएगा बर्फ का गोला
मच्छर भगाने वाले पौधे कौन से हैं
गेंदे का पौधा
गेंदे के फूलों की खुशबू से मच्छर दूर भागते हैं. इसमें पायरेथ्रम होता है जिसका इस्तेमाल मच्छर मारने वाली दवाओं में भी किया जाता है. ऐसे में घर में आप गेंदे का पौधा लगा सकते हैं. इस पौधे को बाल्कनी के अलावा घर के दरवाजे या खिड़ियों के पास रखा जा सकता है.
लेमनग्रास
लेमनग्रास के पौधे में सिट्रेनेला तेल होता है. इस पौधे की गंध से मच्छर दूर भागते हैं. अगर इस पौधे के पत्तियों को आपने अपनी त्वचा पर घिस लिया तो ये मस्कीटो रेपलेंट की तरह काम करती हैं जिससे मच्छर आपको नहीं काट पाते हैं.
तुलसी का पौधा
तुलसी के पौधे (Tulsi Plant) के अनेक फायदे होते हैं. इन पत्तों को इनके औषधीय गुणों के लिए भी जाना जाता है. लेकिन, क्या आप जानते हैं तुलसी का पौधा अगर घर में लगा लिया जाए तो यह मच्छरों को दूर भगाता है. तुलसी का पौधा वातावरण को शुद्ध करने में भी असरदार होता है.
पुदीना
हमें पुदीने की खुशबू अच्छी लगती है और यह शरीर को ताजगी भी देती है लेकिन यही पुदीना मच्छरों की नाक में दम कर देता है. मच्छर पुदीने के पौधे से दूर भागते हैं.
लैवेंडर
मच्छर भगाने वाला एक और पौधा है लैवेंडर. लैवेंडर की खुशबू मच्छरों को अच्छी नहीं लगती है. ना सिर्फ मच्छर बल्कि अन्य कीड़े-मकौड़े भी लैवेंडर के पौधे से दूर रहते हैं.
ये टिप्स भी आएंगे काम
- मच्छर भगाने के लिए आप लहसुन का स्प्रे बना सकते हैं. इसके लिए लहसुन को कूटकर पानी में मिला लें. इस स्प्रे को मच्छरों पर छिड़कने पर मच्छर भागने लगते हैं.
- नीम के तेल में कपूर मिलाकर दीया जलाने पर भी मच्छर भाग जाते हैं
- नींबू पर लौंग लगाकर रखने से भी मच्छर भाग सकते हैं.
- तेज पंखा चलाकर रखने से मच्छर आस-पास नहीं भटकते हैं.
- इस बात का ध्यान रखें कि आप शाम होने से पहले ही घर के खिड़की और दरवाजे बंद रखें.
- खिड़की पर जाली लगाएं.
- गमलों, कूलर, टायर या घर के आगे-पीछे कहीं पानी रुका हुआ ना हो इस बात का ध्यान रखें.
- रात में मच्छरदानी लगाकर सोएं. इससे मच्छर दूर रहते हैं.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बिहार की इस मिठाई के आगे भूल जाएंगे खीर और हलवा! घर पर बनाएं मकुटी
5 hrs agoगोवर्धन पूजा पर गोबर से बनाएं श्रीकृष्ण की मूर्ति, इन स्टेप्स को करें फॉलो
6 hrs agoघर पर बनाएं हलवाई जैसी खस्ता मठरी, चाय के साथ खाने का मजा होगा दोगुना
6 hrs agoदिवाली के बाद कैसे करें घर की सफाई? जानिए पटाखों का कालापन हटाने का तरीका
10 hrs agoकैसे बनाएं अपना दिवाली इनविटेशन कार्ड, AI से तैयार करें यूनिक डिजाइन
11 hrs agoDiwali Latest Rangoli Designs: दीपावली पर बनाएं ये आसान और सुंदर रंगोली
11 hrs agoदिवाली पर बनाएं सॉफ्ट और फूली-फूली पूड़ी, घंटों तक रहेगी मुलायम
14 hrs agoसुख-समृद्धि और खुशहाली से भरी हो आपकी दिवाली, अपनों को ऐसे दें शुभकामनाएं
1 day agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
1 day agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines