Blackheads Remedy: ज्यादातर नाक, ठुड्डी और माथे पर ब्लैकहेड्स नजर आते हैं. ब्लैकहेड्स काली कीलों जैसे नजर आते हैं. त्वचा पर ढेर सारा ऑयल और हेयर फॉलिकल्स में हुई इरिटेशन के कारण ब्लैकहेड्स (Blackheads) निकल आते हैं. खासतौर से टीनेज या युवावस्था में ब्लैकहेड्स ज्यादा निकलते हैं. इन ब्लैकहेड्स को देखने पर ऐसे लगता है जैसे त्वचा पर गंदगी जमी है और इन्हें नोचकर निकाला जाता है तो इनमें से मवाद निकलने लगता है. लेकिन, ऐसा करने पर स्किन और ज्यादा इरिटेट होती है, लाल हो जाती है और स्किन का टेक्सचर खराब होता है सो अलग. ऐसे में नेचुरोपैथ डॉ. मनोज दास ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे बता रहे हैं कि दही (Curd) में क्या मिलाकर लगाने पर ब्लैकहेड्स से छुटकारा मिल सकता है. आप भी आयुर्वेदिक एक्सपर्ट का बताया नुस्खा आजमाकर देख सकते हैं.
घर पर कैसे हटाएं ब्लैकहेड्स | How To Remove Blackheads At Home
एक्सपर्ट ने बताया कि आप अगर ब्लैकहेड्स को त्वचा से निकाल भी लें तो ये दूसरे ही दिन वापस आ जाते हैं. ऐसे में एक तरीका है जिससे ये ब्लैकहेड्स तो हटेंगे ही साथ ही कई-कई हफ्तों तक वापस लौटकर नहीं आएंगे. इस नुस्खे को तैयार करने के लिए आपको हंग कर्ड की जरूरत होगी, यानी दही को किसी मलमल या सूती के कपड़े में बांधकर रखना होगा जिससे दही गाढ़ा हो जाए.
यह भी पढ़ें – Bharti Singh बालों को कलर करने के लिए आजमाती हैं यह देसी नुस्खा, चायपत्ती को इस तरह लगाती हैं सिर पर
एक कप दही में एक चम्मच आटे की भूसी या चोकर मिला लें. भूसी में विटामिन ई होता है जोकि नेचुरल स्क्रब (Natural Scrub) की तरह काम करता है. इसके बाद एक चम्मच मीठा सोडा (Baking Soda) लेकर इस मिश्रण में डाल लें. मीठा सोडा ब्लैकहेड्स और वाइटहेड्स को सॉफ्ट करता है जिससे ये बिना टूटे पूरे के पूरे बाहर निकल आते हैं.
तीनों चीजों को मिलाकर फेस पैक तैयार कर लें. इस फेस पैक (Face Pack) पूरे चेहरे पर लगाकर 5 मिनट रखें और फिर हल्के हाथों से मलते हुए धोकर हटा लें. इससे ब्लैकहेड्स निकल जाएंगे और तकरीबन एक से डेढ़ महीने तक वापस नहीं आएंगे. आयुर्वेदिक एक्सपर्ट का कहना है कि यह नुस्खा किफायती होने के साथ ही इफेक्टिव भी है.
क्यों होते हैं ब्लैकहेड्स
- स्किन क्लॉग्ड होने पर ब्लैकहेड्स हो जाते हैं. खासकर अगर कोई हेयर फॉलिकल खुला हो तो उसपर गंदगी जमने पर ब्लैकहेड्स नजर आने लगते हैं.
- त्वचा पर डेड स्किन सेल्स जमने पर ब्लैकहेड्स हो जाते हैं.
- शरीर बहुत ज्यादा ऑयल प्रोड्यूस करता है तो ब्लैकहेड्स निकलते हैं.
- हार्मोनल चेंजेस से शरीर का ऑयल प्रोडक्शन बढ़ता है जिससे ब्लैकहेड्स होते हैं.
- कुछ दवाइयों के असर से भी ऐसा हो सकता है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
यह भी पढ़ें – संतरी नहीं काले बाल चाहिए तो White Hair पर ऐसे लगाएं मेहंदी, मिनटों में दिखेगा असर
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
6 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
8 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
9 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
12 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
13 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
14 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
15 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
16 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines