How To Use Alum: बाजार में 10 रुपए में मिलने वाली फिटकरी एक नहीं बल्कि कई तरह से फायदेमंद होती है. इसका इस्तेमाल घर के कामों में तो किया ही जा सकता है, साथ ही फिटकरी (Phitkari) को त्वचा पर भी लगा सकते हैं. एक्ट्रेस आम्रपाली भी चेहरे से झाइयों को साफ करने के लिए फिटकरी का इस्तेमाल कर चुकी हैं. ऐसे में भला आप पीछे क्यों रहें. यहां जानिए फिटकरी को त्वचा पर किन-किन तरीकों से लगाया जा सकता है. यहां बताए तरीके आजमाकर आपकी त्वचा चांदी सी चमकने लगेगी और दाग-धब्बों की छुट्टी हो जाएगी सो अलग.
चेहरे पर कैसे लगाएं फिटकरी | How To Apply Fitkari On Face
फिटकरी को चेहरे पर सादा लगाया जा सकता है. इसे पानी लगाकर किसी सतह पर घिसें. अब इस घिसी हुई फिटकरी के पेस्ट को झाइयों (Pigmentation) या दाग-धब्बों पर लगाकर छोड़ दें. फिटकरी का पाउडर भी इस्तेमाल किया जा सकता है. लेकिन, ज्यादातर कोशिश की जाती है कि फिटकरी को पूरे चेहरे पर ना लगाया जाए बल्कि इसे स्पॉट ट्रीट करने के लिए इस्तेमाल किया जाए यानी सिर्फ झाइयों और धब्बों पर ही इसे लगाएं.
नारियल तेल और फिटकरी – फिटकरी को लगाने का एक तरीका है कि इसे नारियल तेल में मिला लिया जाए. थोड़ा सा फिटकरी का पाउडर (Alum Powder) नारियल तेल में मिलाकर चेहरे पर 10 से 15 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटाया जा सकता है.
फिटकरी का टोनर – आप फिटकरी का टोनर भी बना सकते हैं. इस टोनर को बनाने के लिए किसी शीशी में पानी भरकर उसमें फिटकरी को डालकर पिघला लें. इस फिटकरी के पानी को चेहरे पर स्प्रे कर सकते हैं या फिर रूई में लेकर चेहरे पर लगा सकते हैं.
फिटकरी और गुलाबजल – चेहरे पर फिटकरी को लगाने का एक और असरदार तरीका है कि फिटकरी को गुलाबजल में मिलाकर चेहरे पर लगाया जाए. गुलाबजल के साथ फिटकरी चेहरे पर लगाने से स्किन को ग्लो मिलता है.
चेहरा मॉइस्चराइज करना ना भूलें
फिटकरी को लगाते हुए इस बात का खास ध्यान रखें कि यह स्किन को ड्राई करती है. इसीलिए चेहरे को अच्छे से मॉइस्चराइज जरूर करें.
पैच टेस्ट है जरूरी
चेहरे पर फिटकरी लगाने से पहले पैच टेस्ट करना जरूरी है. त्वचा के किसी हिस्से पर फिटकरी को लगाकर कुछ देर रखें . इसके बाद देखें कि त्वचा पर किसी तरह का रिएक्शन तो नहीं हुआ है. रिएक्शन हुआ हो तो फिटकरी को चेहरे पर ना लगाएं. अगर स्किन पर किसी तरह का रिएक्शन नहीं हुआ तो इसे चेहरे पर लगाया जा सकता है.
यह भी पढ़ें – Sherlyn Chopra ने हटवाए नकली स्तन, बयां किया Breast Implants करवाने का दर्द, आप भी जानिए क्या होते हैं साइड इफेक्ट्स
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
5 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
11 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
12 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
12 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
15 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines