What is Love Bombing: प्यार” जो कभी भी किसी से भी हो सकता है लेकिन सामने वाला उसे किस तरह से अपनाता है ये वक्त के साथ ही पता चलता है। आज के युवाओं के बीच प्यार का मतलब बदल चुका है। इसे अलग-अलग नाम के साथ पुकारा जाता है। ब्रेकअप और पैचअप के साथ-साथ लव की परिभाषाएं भी अलग-अलग कर दी गई हैं। सोशल मीडिया पर हुकअप (Hookup), सिचुएशनशिप (Situationship), फ्रेंड्स विद बेनिफिट्स (Friends with Benefits) जैसे तमाम शब्दों ने प्यार (Types of Love) के नाम पर अपनी जगह बना रखी है, जिसमें अब लव बॉम्बिंग भी शामिल हो चुका है।
अगर आपने भी पहली बार लव बॉम्बिंग (Love Bombing Meaning) के बारे में सुना है और जानना चाहते हैं कि आखिर लव बॉम्बिंग बला क्या है तो आइए आपको लव बॉम्बिंग का मतलब बताते हैं।
आखिर क्या है ये लव बॉम्बिंग?
आखिर ये लव बॉम्बिंग है क्या और कैसे पता लगेगा कि कोई हमें लव बॉम्ब कर रहा है? तो इसके लिए आपको कुछ करना नहीं है बल्कि कुछ बातों का ध्यान देना है। जब कोई इंसान किसी को बहुत ज्यादा प्यार दिखाकर, मैनिपुलेट करके, अपनी बातों में फंसाकर या कुछ करवाने के लिए इनफ्लुएंस करता है तो उसे लव बॉम्बिंग कहा जाता है।
ये भी पढ़ें- Winter Hair Care Tips: सर्दियों में रूखे हो जाते हैं बाल? धोने से पहले अपनाएं ये घरेलू नुस्खा
क्या हैं लव बॉम्बिंग के संकेत?
दोनों के बीच में अगर कम समय में बहुत ही जल्दी, बहुत कुछ हो जाता है तो ये लव बॉम्बिंग का संकेत होता है। इसके अन्य संकेतों में ये भी शामिल है कि सामने वाला इंसान आपको बहुत ज्यादा प्यार दिखाएगा, अपनी बातों में आपको दो मिनटों में मना लेगा, हर चीज में वो आपको सिर्फ और सिर्फ अच्छा कॉम्प्लीमेंट देगा। आपको ऐसा लगने लगेगा कि जैसे उस इंसान से अच्छा इस दुनिया में कोई नहीं है और वो आपकी जिंदगी में पहले क्यों नहीं आया या आई। ऐसे में उस इंसान के साथ रिलेशनशिप या फ्रेंडशिप बहुत ज्यादा अच्छी लगती है।
लव बॉम्बिंग में कब आती है समस्या?
लव बॉम्बिंग में समस्या तब आती है जब ये प्यार मैनिपुलेशन (Manipulation) के साथ किया गया हो। शुरू में अपने सेल्फीनेश को वो बहुत ऊपर तक लेकर जाते हैं और बाद में फिर वो आपकी जिंदगी को कंट्रोल करने लगते हैं। ऐसे में जब उनके मुताबिक चीजें नहीं होती है तो वो बदतमीजी और नीचे पन पर आ जाते हैं। वीडियो के जरिए लव बॉम्बिंग के बारे में समझिए।
https://www.youtube.com/watch?v=uG9VoJG3Xmk
कैसे करें लव बॉम्बिंग से बचाव?
एक्सपर्ट्स के अनुसार अगर आप भी लव बॉम्बिंग के शिकार नहीं होना चाहते हैं तो समय रहते इसकी पहचान करें और अपने आपको बचकर रखें। वरना आप डिप्रेशन, एंजाइटी जैसी समस्याओं से घिर जाएंगे और चाहकर भी खुद को इस जाल से नहीं निकाल सकेंगे। लव बॉम्बिंग के संकेत दिखते ही अपने आप को सेफ कर लें और कोई भी स्टेप लेने से पहले एक बार अच्छे से सोच-समझ लें।
ये भी पढ़ें- अर्जुन की छाल से बनी चाय स्किन के लिए बड़ी फायदेमंद! जानिए इस्तेमाल का सही तरीका
संबंधित खबरें
नवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
1 hr agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
16 hrs agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
20 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
1 day agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines