Vinegar For Cleaning Toilet: घर के कामों में सफेद सिरके का कई अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल होता है. कुछ लोग किचन काउंटर की सफाई के लिए तो कुछ बर्तनों को चमकाने के लिए विनेगर का इस्तेमाल करते हैं. सफेद सिरका (White Vinegar) असल में एसेटिक एसिड होता है जोकि एक ऐसा सब्सटेंस हैं जो कई खनिजों के जमाव को मुलायम और ढीला करके छुड़ा देता है. ऐसे में बाथरूम क्लीनिंग में खासतौर से विनेगर का इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है. यहां जानिए टॉयलेट बाउल में विनेगर डालने पर क्या होता है.
यह भी पढ़ें – दीवार पर टेप का गोंद जम गया है तो पेंट खराब किए बिना हटाने के ये तरीके जान लें, डैमेज नहीं होगी Wall
टॉयलेट बाउल में विनेगर डालने पर क्या होगा
टॉयलेट बाउल में विनेगर डाला जाए तो इससे विनेगर के एसिड्स से टॉयलेट बाउल में जमी गंदगी, पानी के दाग और खनिजों के धब्बे हट सकते हैं. इससे टॉयलेट को बेहतर तरह से साफ किया जा सकता है. अगर रेग्यूलर क्लीनिंग के बीच अगर विनेगर से टॉयलेट की सफाई की जाए तो यह एक अच्छे डिसइंफेक्ट की तरह भी काम करता है.
टॉयलेट में कैसे डालें विनेगर
टॉयलेट में 2 कप जितना सफेद सिरका डालें और कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें. इसके बाद ब्रश से टॉयलेट को घिसें और फिर फ्लश करें और बाकी हिस्सों को पानी डालकर धो लें. टॉयलेट चमक जाएगा.
नहीं पड़ती महंगे क्लीनर लेने की जरूरत
आप टॉयलेट की रेग्यूलर सफाई के लिए क्लीनर खरीद सकते हैं. लेकिन, टॉयलेट में जमे जिद्दी दागों (Toilet Stains) को हटाने के लिए आपको अलग से स्पेशल क्लीनर खरीदने की जरूरत नहीं है बल्कि आप जिद्दी धब्बों के लिए विनेगर का इस्तेमाल कर सकते हैं.
क्लोराइन या ब्लीच के साथ विनेगर ना करें मिक्स
टॉयलेट की सफाई में अक्सर ही लोग क्लीनर में ही सिरका मिलाकर सफाई करने की कोशिश करते हैं. लेकिन, अगर क्लीनर में क्लोराइन या ब्लीच है तो उसमें सिरका नहीं डालना चाहिए. विनेगर और क्लोराइन या ब्लीच का कोंबिनेशन हानिकारक गैस उत्पन्न कर सकता है जिससे दिक्कत हो सकती है.
कितनी बार करें विनेगर का इस्तेमाल
हफ्ते में एक बार विनेगर से टॉयलेट की सफाई की जा सकती है. टॉयलेट की रूटीन क्लीनिंग से अलग विनेगर का इस्तेमाल फायदेमंद होता है.
यह भी पढ़ें – घर में हर तरफ भिनभिना रही हैं मक्खियां तो आजमाकर देख लें ये 5 घरेलू उपाय, Flies फिर नहीं आएंगी नजर
संबंधित खबरें
दिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
54 mins agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 hr agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
2 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
2 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
4 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
6 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
7 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
9 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
23 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines