हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Hair Care Tips: अगर लंबे वक्त तक गंदे बाल नहीं धोए तो क्या झड़ने लगेंगे सारे बाल?

Hair Care: अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि क्या होगा अगर कोई शख्स अपने गंदे बालों को लंबे समय तक न धोए? क्या उसके बाल झड़ने लगेंगे या कुछ और नुकसान होगा? आइए जानते हैं इस सवाल का सीधा जवाब.

विज्ञापन
क्या होगा अगर बालों को लंबे समय तक नहीं धोया जाए?

आज के वक्त में हर कोई अपने बालों को लेकर सीरियस रहता है और अच्छे से उनकी देखभाल करता है, ताकि न उनमें किसी तरह की समस्या पैदा हो और उनका लुक भी खराब न लगे. यही वजह है कि एक्सपर्ट्स कहते हैं कि बालों को रेगुलर धोना जरूरी है. हालांकि, कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो आलस या किसी कारण से अपने बालों को अच्छे से नहीं धोते और कई दिनों तक उन्हें गंदे ही रहने देते हैं. ऐसा करना न सिर्फ उनकी सेहत के लिए अच्छा नहीं है, बल्कि इससे बालों में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में इन 5 वजहों से हो रही है सबसे ज्यादा मौत! लिस्ट देख कांप जाएगी रूह

क्या होगा अगर गंदे बाल लंबे समय तक नहीं धोए जाएं?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्सपर्ट्स बताते हैं कि खराब स्कैल्प हाइजीन, खुजली से लेकर बालों के झड़ने और कई अन्य समस्याओं का कारण बन सकती है. बालों को लेकर एक्सपर्ट्स बताते हैं कि स्कैल्प में नेचुरल ऑयल बनता है, जिसे सीबम कहते हैं. अगर बालों को लंबे समय तक नहीं धोया जाता है, तो सीबम नामक ऑयल धूल, डेड स्किन सेल्स और प्रदूषण के साथ मिलकर स्कैल्प पर जमने लगता है, जिससे हेयर फॉलिकल्स ब्लॉक (Hair Follicles) हो जाते हैं और कई तरह के बैक्टीरिया व फंगल इंफेक्शन का खतरा बन जाता है.

विज्ञापन

इन कीड़ों का भी हो जाता है खतरा

एक्सपर्ट्स बताते हैं कि गंदे बालों के कारण डेमोडेक्स माइट्स (Demodex Mites) का भी खतरा बन जाता है, यह माइक्रोस्कोपिक कीड़े होते हैं. लंबे समय तक बाल न धोने से इनकी संख्या बढ़ जाती है, जिससे स्कैल्प में लालिमा, जलन, फॉलिकलाइटिस (Folliculitis) यानी बालों की जड़ों में सूजन हो सकती है. लंबे समय तक यह समस्या रहने पर बाल पतले होने या झड़ने भी लगते हैं.

विज्ञापन

बालों की ग्रोथ पर पड़ेगा सीधा असर

अगर लंबे समय तक बालों को सही तरीके से न धोया जाए, तो स्कैल्प पर तेल और गंदगी जमा होने लगती है. इससे हेयर फॉलिकल्स (Hair Follicles) बंद हो जाते हैं, जिससे बालों की ग्रोथ रुक सकती है और स्कैल्प पर दाने या एक्ने की समस्या हो सकती है. कई दिनों तक बाल न धोने से सेबोरिक डर्मेटाइटिस (Seborrheic Dermatitis) और फंगल इंफेक्शन (Fungal Infection) का खतरा भी बढ़ जाता है. कुछ मामलों में यह समस्या गंभीर हो सकती है और डॉक्टर की सलाह लेनी पड़ती है.

विज्ञापन

कैसे रखें बालों को हेल्दी

स्कैल्प को हेल्दी रखने के लिए सही हेयर केयर रूटीन जरूरी है. ऑयली स्कैल्प वाले लोग एक दिन छोड़कर बाल धो सकते हैं, जबकि ड्राई स्कैल्प वालों को थोड़ा गैप रखकर बाल धोना चाहिए. साथ ही, ऐसे किसी शैंपू का इस्तेमाल करें जिसमें कम केमिकल्स हों, ताकि स्कैल्प का नेचुरल ऑयल बना रहे.

विज्ञापन

साथ ही, समय-समय पर स्कैल्प स्क्रब करने से गंदगी साफ होती है, लेकिन जरूरत से ज्यादा बाल धोने से स्कैल्प रूखी हो सकती है और तेल और ज्यादा बनने लगता है. इसलिए बेहतर है कि आप डॉक्टर से सही सलाह लेकर अपने बालों की केयर करें, ताकि आपको बालों से जुड़े किसी भी समस्या को लेकर परेशान न होना पड़े.

यह भी पढ़ें: नाभि पर गांठ होना किस बीमारी का संकेत है? एक्सपर्ट ने बताए सिस्ट बनने के कारण और लक्षण

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola