Baked Potato in Aluminum Foil: आलू एक ऐसी सब्जी है जिसे हर घर में रोज बनाया जाता है. यह आसानी से मिल भी जाता है और लगभग हर डिश में इस्तेमाल भी किया जा सकता है. इसलिए हर किचन में आलू बहुत ही आसानी से मिल जाएगा. हालांकि, इसे बनाने के सबसे तरीके अलग-अलग होते हैं. कोई सब्जी बनाना पसंद करता है तो कोई स्नैक्स के तौर पर आलू खाना पसंद करता है. कई बार कुछ नया खाने का मन करता है, ऐसे में आप हमारे बताए गए तरीके से आलू तैयार कर सकते हैं. आप इसे एल्युमिनियम फॉइल में डालकर तैयार कर सकते हैं. यह आलू को बनाने की बहुत ही शानदार ट्रिक है जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. अगर आपने अभी तक इस ट्रिक को नहीं अपनाया है तो इस बार जरूर फॉलो करके देखें. यकीनन आलू का स्वाद दोगुना बढ़ जाएगा.
इसे भी पढ़ें- 30 की होने वाली हैं तो रोजाना रात में जरूर करें ये 4 काम, हार्मोन भी कहेंगे आपको थैंक्यू
आलू को एल्युमीनियम में रैप करने से क्या होता है?
आलू को एल्युमिनियम फॉइल में लपेटकर रखने से नमी लंबे वक्त तक बनी रहती है. इससे वो जल्दी सूखता या खराब नहीं होता और बहुत ही आसानी से बन भी जाता है. आप इसकी मदद से आलू ओवन में भी रखकर इस्तेमाल कर सकते हैं.
कुकिंग में कैसे करें इस्तेमाल?
आलू को जलने नहीं देगा- कई बार हम आलू रखकर भूल जाते हैं और सारी डिश खराब हो जाती है. ऐसे में अगर आप फॉयल का इस्तेमाल करेंगे तो आलू जलने से बच जाएंगे.
आलू का स्वाद बढ़ता है- फॉइल में आलू पकाने से स्वाद दोगुना बढ़ जाता है, क्योंकि नमी की वजह से मसाले फॉइल के अंदर ही रहते हैं और वो पककर स्वादिष्ट हो जाता है.
आलू गर्म रखने के लिए- अगर आप खाना कहीं बाहर लेकर जा रहे हैं तो गर्म रखने के लिए फॉइल का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें लपेटकर रखने से आलू बिल्कुल भी ठंडे नहीं होंगे और स्वाद भी बरकरार रहेगा.
स्टोर करना- अगर आप मील प्रेप करते हैं या हर दिन खाना बनाने का समय कम मिलता है, तो उबले आलू को एल्युमिनियम फॉइल में लपेटकर स्टोर करना सबसे अच्छा तरीका है.
क्या फॉइल जलने लग जाएगी?
वैसे तो यह फॉइल आसानी से जलती नहीं है. आप इसका इस्तेमाल बहुत ही आसानी से गैस स्टोव, ओवन या तवे पर खाना पकाने के लिए कर सकते हैं.
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
16 mins agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
1 hr agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 hr agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
3 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
3 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
18 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
21 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines