हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ये 10 साइलेंट साइन बताते हैं तलाक की तरफ बढ़ रहे हैं आप, रिलेशनशिप कोच ने बताया शादी खत्म होने के क्या संकेत होते हैं

Warning Signs Of Divorce: शादीशुदा रिश्ते में अगर कुछ सही ना चल रहा हो तो व्यक्ति को यह अंदाजा लग जाता है कि शायद अब उसका रिश्ता पहले जैसा नहीं है. रिलेशनशिप कोच ऐसे ही कुछ साइलेंट साइन बता रही हैं जिनसे पता चल जाता है कि आप दोनों तलाक के करीब बढ़ रहे हैं.

विज्ञापन
ये 10 साइन बताते हैं कि आप दोनों तलाक के करीब हैं.

Signs Of Divorce: शादी तब खत्म नहीं होती जब पार्टनर एकदूसरे को छोड़कर चले जाते हैं बल्कि तब खत्म होती है जब इमोशनल सेफ्टी गायब होने लगती है. कई बार पति-पत्नी (Husband Wife) एकसाथ तो रहते हैं लेकिन रिश्ता हर दिन टूटने की तरफ बढ़ रहा होता है. चाहे वे एकदूसरे से यह बात साफ शब्दों में ना कह सकें, लेकिन एकदूसरे के भाव और व्यवहार से पता चल जाता है कि कुछ ठीक नहीं है. रिलेशनशिप कोच (Relationship Coach) वंदना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है और बताया है कि ऐसे कुछ साइलेंट संकेत हैं जो बताते हैं कि आपकी शादी तलाक की तरफ बढ़ रही है. साइलेंट डाइवोर्स वकीलों के साथ शुरु नहीं होता है, यह दरवाजा पटकने से पता नहीं चलता और ना ही एकदूसरे पर चिल्लाने से पता लगता है, बल्कि यह धीमे संकेत होते हैं जो तब दिखाई देते हैं जब दो लोग एकदूसरे को समझना छोड़ देते हैं. ऐसे में यहां जानिए रिलेशनशिप कोच के बताए वो 10 साइलेंट साइन (Silent Signs Of Divorce) कौन से हैं जो बताते हैं कि आप दोनों तलाक की तरफ बढ़ रहे हैं.

तलाक से पहले नजर आते हैं ये 10 साइन | 10 Signs You Are Close To Divorce

रिलेशनशिप कोच ने बताया कि ये 10 साइन दिखने लगें तो समझ जाएं आप दोनों तलाक की तरफ बढ़ रहे हैं –

आप दोनों टीममेट्स की तरह काम करते हैं, पार्टनर्स की तरह नहीं

विज्ञापन

जिंदगी लॉजिस्टिक्स में ही उलझकर रह जाती है, बिल भरना, बच्चों को संभालना, रूटीन में रहना बस. दोनों में कोपरेशन होता है लेकिन करीबी नहीं होती.

आप दोनों एकदूसरे की निजी दुनिया से बाहर हो जाते हैं

विज्ञापन

आप दोनों अब एकदूसरे के डर पर बात नहीं करते, सपनों पर बात नहीं करते और इमोशनल नीड्स या जरूरतों पर बात नहीं करते हैं. ऐसा नहीं है कि आप दोनों की जिंदगी में ये चीजें नहीं हैं बल्कि ऐसा इसलिए क्योंकि आप यह महसूस नहीं करते कि आपका पार्टनर अब आपको सुनता है.

बिना डिस्कशन के फिजिकल टच धुंधला पड़ने लगता है

विज्ञापन

अब आप दोनों पहले की तरह एकदूसरे को गले से नहीं लगाते, कोई कंफर्ट नहीं होता और ना ही करीबी महसूस होती है. ऐसा गुस्से के चलते नहीं होता है बल्कि यह इमोशनल विड्रॉअल का साइन (Emotional Withdrawal Sign) है.

लड़ाइयां नहीं होतीं लेकिन कोई एफर्ट भी नहीं करता

विज्ञापन

अब आप दोनों के रिश्ते में सब सही चलने लगता है, किसी तरह की लड़ाई या बहस नहीं होती, लेकिन यह इसलिए होता है क्योंकि आप दोनों की एकदूसरे से उम्मीदें भी खत्म हो जाती हैं. बिगड़ी चीजों को रिपेयर करने के बजाय आप चुप रहना ज्यादा सही समझते हैं.

उनके साथ होने पर ज्यादा अकेलापन महसूस होता है

विज्ञापन

आप जब अकेले होते हैं उससे कई ज्यादा अकेलापन आपको अपने पार्टनर के साथ महसूस होता है. आपके पार्टनर का साथ होना भी आपको अच्छा नहीं लगता. ऐसा महसूस होता है जैसे खालीपन बढ़ गया है.

सराहना, सहन करना हो जाती है

विज्ञापन

आप दोनों एकदूसरे की अब सराहना नहीं करते या साथ होकर खुशी नहीं महसूस होती बल्कि आप बस एक साथ एकदूसरे को सह रहे होते हैं, एकसाथ बस जी रहे होते हैं.

ईमानदारी से की गई बातें अब अच्छी नहीं लगतीं

विज्ञापन

अब आपको एकदूसरे से ईमानदारी से की जाने वाली बातें (Honest Conversation) या फिर हार्ट टू हार्ट वाली बातें अच्छी नहीं लगती हैं. आपको अपनी शांति अच्छी लगने लगती है लेकिन आखिर में ना बातें होती हैं और ना ही आप शांत रह पाते हैं.

एक छत के नीचे आप दो जिंदगियां जीते हैं

आप दोनों के शेड्यूल अलग हो जाते हैं, आपकी इमोशनल रिएलिटीज अलग होने लगती हैं. इससे होता यह है कि आपका कनेक्शन कमजोर हो जाता है. ऐसा लगने लगता है कि आप एक ही छत के नीचे जरूर रह रहे हैं लेकिन दो अलग जिंदगियां जी रहे हैं.

भाग जाने का ख्याल अच्छा लगता है

सबकुछ छोड़कर चले जाने का ख्याल आपको बहुत कंफर्टिंग लगने लगता है. यह किसी और व्यक्ति के बारे में नहीं है बल्कि कहीं चले जाने का मन होता है, अकेले ही सही क्योंकि रिलीफ फील होता है.

आप इस रिश्ते पर दुखी होते हैं

आपको इस बात का दुख होने लगता है कि आपका रिश्ता एक समय पर कितना अच्छा हुआ करता था. शादी में होते हुए भी ऐसा महसूस होना सही नहीं है. शादीशुदा होते हुए अपने ही रिश्ते पर रोना या दुखी होना बताता है कि आप इस रिश्ते से खुश नहीं हैं.

यह भी पढ़ें – शादी की पहली रात कभी ना करें ये 5 बातें, खराब हो सकती है आपकी फर्स्ट नाइट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola