Signs Of A Karmic Relationship: आपने अक्सर ही सुना होगा कि कहा जाता है कि रिश्ते या कहें प्यार के रिश्ते अलग-अलग तरह के होते हैं जैसे ट्विन फ्लेम रिलेशनशिप, सोलमेट रिलेशनशिप और कार्मिक रिलेशनशिप (Karmic Relationship). कार्मिक रिलेशनशिप या कर्म संबंधी की बात करें तो यह एक इंटेंस रिश्ता है, जुनून से भरा हुआ रिश्ता है लेकिन इसका अंजाम वैसा नहीं होता जैसा हम चाहते हैं. क्या आपको कभी ऐसा लगा है कि आप किसी व्यक्ति से मिलते ही उसकी तरफ खिंचे चले जाते हैं और एक अजीब सा कनेक्शन है जो आप उसके लिए महसूस करते हैं, तो हो सकता है कि यह कार्मिक रिलेशनशिप है.
कार्मिक रिलेशनशिप क्या होता है
कार्मिक रिलेशनशिप उस रिश्ते को कहते हैं जिसमें आप किसी से जुनूनियत से प्यार तो करते हैं लेकिन यह प्यार आपकी लाइफ में हमेशा के लिए नहीं आता है बल्कि यह एक सबक हो सकता है या सीख हो सकती है जो आपके साथ उम्रभर के लिए रहती है. यह पावरफुल रिलेशनशिप होता है जो आपकी जिंदगी को बदलने की क्षमता रखता है.
---विज्ञापन---
कार्मिक रिलेशनशिप में होने के क्या संकेत होते हैं
---विज्ञापन---
लगता है हमेशा से जानते हैं - अगर आप किसी से मिलते हैं और आपको लगता है कि आप एकदूसरे को जन्म-जन्म से जानते हैं तो हो सकता है यह कार्मिक रिलेशनशिप हो. ऐसा लगता है जैसे आप दोनों को एकदूसरे से मिलना ही था.
फील होती है इंटेंसिटी - कार्मिक रिलेशनशिप शांत नहीं होते बल्कि अपने साथ जुनूनियत लेकर आते हैं. इस रिलेशनशिप में आप सबकुछ बहुत गहराई से महसूस करते हैं. आपको लगता है कि इस व्यक्ति ने आपके अंदर वो भावनाएं जगा दी हैं जो आपको पता ही नहीं थीं कि आपके अंदर हैं.
जिंदगी का टर्निंग पॉइंट हो सकता है - कार्मिक रिलेशनशिप आपकी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट हो सकता है. अगर आपको लगता है किसी के साथ रिश्ते में होकर आप अपने अंदर के डर, गहराई में छिपे सच और इच्छाओं को बाहर निकाल पा रहे हैं तो हो सकता है यह आपका कार्मिक रिलेशनशिप हो. यह रिलेशनशिप आपकी ग्रोथ था का महत्वपूर्ण हिस्सा हो सकता है.
कितने लंबे चलते हैं कार्मिक रिलेशनशिप
कार्मिक रिलेशनशिप कुछ हफ्तों से लेकर कुछ महीनों या सालों तक भी चल सकते हैं. इस रिलेशनशिप का मकसद आपकी जिंदगी में हमेशा के लिए रहना नहीं होता बल्कि आपको ट्रांसफोर्म करना या आपकी जिंदगी को बदलना होता है.
सामान्य रिलेशनशिप से कैसे अलग होते हैं कार्मिक रिलेशनशिप
कार्मिक रिलेशनशिप सामान्य रिलेशनशिप से अलग होते हैं. जहां सामान्य रिलेशनशिप में आप प्यार के भीने एहसास को जीते हैं वहीं कार्मिक रिलेशनशिप आपको अंदर तक प्रभावित करता है. आपके अंदर छुपी भावनाओं को बाहर निकालता है और आपको ऐसा लगता है कि आप अपने अंदर के ही किसी हिस्से से जुड़ रहे हैं. इसीलिए यह रिलेशनशिप ना सिर्फ आपको प्यार में होने का एहसास देते हैं बल्कि आपके अंदर होने वाले बदलावों की भी वजह बनते हैं.
कार्मिक रिलेशनशिप से निकलना क्यों जरूरी है
कार्मिक रिलेशनशिप में सबसे कठिन होता है उस व्यक्ति को जाने देना जिससे आप प्यार करते हैं. लेकिन, यह व्यक्ति हमेशा के लिए आपके जीवन में नहीं आता है. इसे आप चाहे जितना रोकना चाहें वह नहीं रुकेगा. ऐसा तब होता है जब उसकी दी सीख आपकी जिंदगी में पूरी हो जाती है और उससे बाहर निकलने का वक्त होता है.
यह भी पढ़ें - Relationship Tips: नाराज पत्नी को मनाना है तो करें ये 5 काम, गुस्सा बर्फ की तरह पिघल जाएगा