Walking Benefits: सेहत को अच्छा रखने के लिए एक्टिव रहने की सलाह दी जाती है. लेकिन, कई बार बहुत भारी एक्सराइज ही नहीं बल्कि रोजाना थोड़ी बहुत वॉक करने पर भी सेहत दुरुस्त रहती है और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें शरीर से कौसों दूर रहने लगती हैं. वॉक (Walk) करने पर शरीर को सिर से पैर तक फायदे मिलते हैं और इन्हीं फायदों का जिक्र यहां किया जा रहा है. यहां जानिए अगर आप रोजाना आधे से एक घंटे वॉक करते हैं तो आपको इसके कौन-कौन से फायदे मिलते हैं और सेहत पर इसके क्या प्रभाव पड़ते हैं.
यह भी पढ़ें – नीम की पत्ती सुबह खाली पेट खाने से क्या होता है? यहां जानिए शरीर को Neem Leaves से क्या-क्या फायदे मिलते हैं
रोजाना वॉक करने के फायदे | Benefits Of Walking Daily
ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होने लगता है
रोजाना वॉक करने पर ब्लड प्रेशर लेवर बैलेंस होने लगता है और दिल को मजबूती मिलती है. इससे शरीर का ब्लड फ्लो भी बेहतर होता है. रोजाना आधा घंटा अगर वॉक की जाए तो स्ट्रोक का रिस्क 20 से 40 प्रतिशत तक कम हो सकता है.
वजन कम होता है
आप चाहे कितनी ही डाइट कर लें लेकिन अगर शरीर थोड़ा भी एक्टिव नहीं होगा तो शरीर का वजन तेजी से कम (Weight Loss) नहीं हो सकेगा. ऐसे में इंचेस कम करने के लिए यानी वजन और मोटाई कम करने के लिए रोजाना आधा घंटा वॉक की जा सकती है. रोज 30 मिनट पैदल चलने पर 200 कैलोरी तक कम हो सकती है.
मसल्स मजबूत होती हैं
चलने पर पैरों और पेट के पास की मसल्स टोन होने लगती हैं. अगर आप हाथ हिलाते हुए चलते हैं तो इससे आपके हाथों की मसल्स भी टोन होने लगती हैं.
सांस संबंधी दिक्कतें दूर होती हैं
वॉक करने पर ब्रीदिंग रेट बढ़ता है. इससे ऑक्सीजन खून तक तेजी से पहुंचता है जिससे शरीर के गंदे पदार्थ बाहर निकलते हैं और एनर्जी लेवल्स भी बढ़ते हैं. इससे हीलिंग पावर भी बढ़ती है.
नींद बेहतर होती है
नींद से जुड़ी दिक्कतें दूर होने और नींद बेहतर होने में वॉक करने का असर नजर आता है. जो लोग रोजाना एक घंटा वॉक करते हैं उनमें इंसोमनिया जैसी दिक्कतें भी कम देखी जाती हैं.
वॉक करने से पहले और बाद में क्या करें
- वॉक करने से पहले वॉर्म अप और वॉक करने के बाद कूल डाउन होना जरूरी है. इसके लिए चलने से पहले और बाद में हल्की स्ट्रेचिंग करें.
- कम से कम 20 सेकंड के लिए अपने हाथ, पैरों और कंधों को स्ट्रेच करें.
- वॉक करते हुए हल्के कपड़े पहनें जिससे किसी तरह की असहजता ना हो और पसीना आने पर घबराहट महसूस ना हो.
यह भी पढ़ें- हाथ में पसीना आना किस बीमारी का लक्षण हो सकता है? यहां जानिए इस Sweating का क्या है कारण
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
4 hrs agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
8 hrs agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
12 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
13 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
15 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 day agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines