How To Make Guava Kheer: अमरूद फाइबर, प्रोटीन और विटामिन सी जैसे कई हेल्दी गुणों का भंडार होता है। अमरूद को आमतौर पर लोग सलाद या जूस के तौर पर सेवन करना पसंद करते हैं। लेकिन क्या कभी आपने अमरूद की खीर बनाकर खाई है? अगर नहीं तो आज हम आपके अमरूद की खीर बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं।
अमरूद की खीर स्वाद में बेहद लजीज लगती है। इसके साथ ही इससे आपका डाइजेशन भी बढ़िया बना रहता है। इसका स्वाद हर किसी के मन को खूब पसंद आता है, तो चलिए जानते हैं अमरूद की खीर (How To Make Guava Kheer) बनाने की विधि-
अमरूद की खीर बनाने की आवश्यक सामग्री-
- अमरूद 3
- दूध 200 मिली लीटर
- किशमिश जरूरत अनुसार
- काजू जरूरत अनुसार
- घी 2 बड़े चम्मच
- गुड़ 1 कप
- काली इलाइची जरूरत अनुसार पिसी हुई
- पानी जरूरत अनुसार
अमरूद की खीर कैसे बनाएं? (How To Make Guava Kheer)
- अमरूद की खीर बनाने के लिए आप सबसे पहले अमरूद को धोकर छील लें।
- फिर आप इसके बीज निकालकर गूदे को काटकर मिक्सी में बारीक पीस लें।
- इसके बाद आप एक कढ़ाई में गुड़ और थोड़ा पानी डालें।
- फिर आप इसको गुड़ के पिघलने तक अच्छी तरह से उबाल लें।
- इसके बाद आप इसको थोड़ी देर ठंडा होने के लिए अलग रख दें।
- फिर आप एक दूसरी कढ़ाई में घी पिघला लें।
- इसके बाद आप इसमें काजू डालकर सुनहरा होने तक भून लें।
- फिर आप इसमें किशमिश डालकर करीब एक मिनट तक भून लें।
- इसके बाद आप इसमें पीसा हुआ अमरूद का पेस्ट डालें।
- फिर आप इसको करीब 10 मिनट तक पका लें।
- इसके बाद आप इसमें थोड़ा-थोड़ा करके दूध डालें।
- इस दौरान आप इसको लगातार चलाते रहें।
- फिर आप इसमें इलायची पाउडर और गुड़ का पानी डालें।
- इसके बाद आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर करीब 3-4 मिनट तक उबलें।
- अब आपकी स्वादिष्ट अमरूद की खीर बनकर तैयार हो चुकी है।
संबंधित खबरें
चनिया-चोली से लेकर ट्रेडिशनल साड़ी तक, दिल्ली के इन मार्केट्स में जाएं
26 mins agoउखड़ने लगी है दीवारों की पपड़ी तो ऐसे करें फिक्स, बिना मिस्त्री बनेगा काम
28 mins agoघर पर बनाएं साउथ इंडियन स्टाइल झागदार फिल्टर कॉफी, यहां जानिए आसान तरीका
2 hrs agoरसोई को बनाना है सुंदर तो महंगे सामान खरीदने से बेहतर अपनाएं ये सस्ते टिप्स
14 hrs agoहेल्दी Momos खाने हैं तो मेघालय की रागी वेजीटेबल मोमोज रेसिपी करें ट्राई
15 hrs agoमहाराष्ट्र के स्ट्रीट फूड का मजा अब घर पर! ऐसे बनाएं टेस्टी मिसल पाव
15 hrs agoदीवारों पर लगे मकड़ी के जाले हटाने के लिए आजमा लें ये 5 हैक्स, चमक जाएगा घर
17 hrs agoसिर्फ 3 चीजों से घर पर बनाएं ये स्वादिष्ट बंगाली मिठाई, यह रही आसान रेसिपी
17 hrs agoअक्टूबर में साउथ इंडिया घूमने जाएं तो जरूर ट्राई करें ये एडवेंचर एक्टिविटीज
18 hrs agoस्प्राउट्स और माइक्रोग्रीन्स में क्या है अंतर? कितने दिन में होते हैं तैयार
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines