हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kaju Malpua Recipe: गणपति बप्पा का स्वागत करें मिठास से भरपूर काजू मालपुआ के साथ, जानें देसी रेसिपी

विज्ञापन

Kaju Malpua Recipe In Hindi: मालपुआ एक भारतीय पारंपरिक मिठाई है जिसको भारत में आमतौर पर किसी भी फंग्शन या खास ऑकेजन के दौरान बनाकर सबका मुंह मीठा कराया जाता है। इसलिए आपको मालपुआ की कई वैराइटीज आसानी से देखने को मिल जाती हैं जैसे- आटा मालपुआ, सूजी मालपुआ, बादाम मालपुआ, केला मालपुआ या मावा मालपुआ आदि। लेकिन क्या कभी आपने काजू मालपुआ बनाकर खाया है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए काजू मालपुआ बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये मालपुआ स्वादिष्ट और रसीला होता है। इसको आप गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर बनाकर बप्पा को भोग लगा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं काजू मालपुआ (Kaju Malpua Recipe) बनाने की रेसिपी-

काजू मालपुआ बनाने की सामग्री-

  • मैदा 1 कप
  • दूध 2 कप
  • काजू का आटा 1/2 कप
  • सूजी 1/2 कप
  • घी आवश्यकता अनुसार
  • पिसी चीनी 1/2 कप
  • हरी इलायची 1/4 बड़ा चम्मच पिसी हुई

अभी पढ़ें – घर आए मेहमानों को गर्मागर्म चाय के साथ खिलाएं कच्चे केले के पकोड़े, जानें रेसिपी

काजू मालपुआ बनाने की रेसिपी- (Kaju Malpua Recipe)

  • इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बड़े बाउल में मैदा, सूजी और डालें।
  • इसके साथ ही आप इसमें चीनी, काजू का आटा और पिसी हुई इलाइची पाउडर डाल दें।
  • फिर आप इसमें दूध डालें और सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर घोल तैयार कर लें।
  • इसके बाद आप एक कढ़ाई में तलने के लिए देसी घी डालकर गर्म करें।
  • फिर आप इस गर्म तेल के बीच में एक चम्मच की मदद से बैटर डालें।
  • इसके बाद आप मालपुआ को दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक डीप फ्राई कर लें।
  • आप चाहें तो मालपुआ को ऐसे ही या फिर चाशनी में डुबोकर बना कर सकते हैं।
  • अब आपका स्वाद से भरपूर काजू मालपुआ बनकर तैयार हो चुका है।

अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल  से जुड़ी ख़बरें

विज्ञापन

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

(Valium)

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola