Weight Loss Vegetables: बेली फैट आजकल एक आम समस्या बन चुकी है, जो न सिर्फ दिखने में खराब लगती है बल्कि यह कई बीमारियों का कारण भी बन जाती है। बहुत से लोग घंटों एक्सरसाइज और डाइटिंग करके भी थक जाते हैं लेकिन सही चीजों को अपनी डाइट में शामिल किए बिना नतीजे मिलना काफी मुश्किल होता है। लेकिन ऐसी कई सामान्य सी सब्जियां हैं जो बेली फैट कम करने में बहुत कारगर साबित हो सकती हैं। ये सब्जियां न सिर्फ पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं, बल्कि इनमें फाइबर और कम कैलोरी की मात्रा भी होती है जो पेट को भरा रखती हैं और वजन घटाने में मदद करती हैं। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसी सब्जियों के बारे में जिन्हें आप रोजाना डाइट में शामिल करके फैट लॉस कर सकते हैं।
पालक
Image Source Freepik
अगर आप बेली फैट लॉस करना चाहते हैं तो आपको रोजाना डाइट में पालक एड करनी चाहिए। पालक फाइबर से भरपूर होती है और इसमें कैलोरी बहुत कम होती है। यह पाचन को सुधारती है और फैट बर्निंग में काफी मदद करती है।
ब्रोकली
ब्रोकली एक सुपरफूड है जिसमें फाइबर, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होते हैं। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करती है और लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराती है जिससे ओवरईटिंग से बचा जा सकता है। अगर आप भी फैट लॉस करना चाहते हैं तो ब्रोकली को रोजाना डाइट में शामिल करें।
मशरूम
ऐसा माना जाता है कि मशरूम प्रोटीन का अच्छा स्रोत है और इसमें फैट बहुत कम होता है। यह वजन घटाने में मदद करता है और पेट की चर्बी को कम करने के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।
लौकी
Image Source Freepik
ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें लौकी खाना पसंद नहीं होता, लेकिन लौकी बेली फैट के लिए बहुत ही फायदेमंद है। यह पानी से भरपूर होती है और बहुत हल्की होती है। यह शरीर को ठंडक देती है पाचन सुधारती है और पेट की चर्बी कम करने में सहायक होती है।
मिर्च
मिर्च में कैपसाइसिन नामक तत्व होता है जो फैट बर्निंग प्रोसेस को तेज करता है। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और शरीर में अधिक कैलोरी बर्न करने में मदद करता है। आप रोजाना मिर्च का सेवन भोजन के साथ कर सकते हैं।
अजवाइन के पत्ते
सेलेरी (अजवाइन के पत्ते) बहुत कम कैलोरी वाली सब्जी है जो शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने और पाचन सुधारने में मदद करती है। यह पेट को डी-ब्लोट करने में भी असरदार है। आप चाहें तो इसे भी रोजाना डाइट में ले सकते हैं।
खीरा
खीरा हाई वॉटर कंटेंट और लो कैलोरी वाली सब्जी है। यह शरीर को काफी समय तक हाइड्रेट रखता है और भूख को कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे बेली फैट घटाने में सहायता मिलती है।
ये भी पढ़ें- Hair Fall की असली वजह आपकी किचन में है, ये कॉमन फूड्स हैं जिम्मेदार
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
धनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
45 mins agoकम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
8 hrs agoधनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
10 hrs agoदिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
1 day agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
1 day agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 day agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 day agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
1 day agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines