Weight Loss Tips: वेट लॉस के लिए दालचीनी को इन 3 तरीकों से करें इस्तेमाल, तेजी से कम होगी पेट चर्बी

Weight Loss Tips: अगर आप अपने बढ़ते हुए वजन से परेशान हैं, तो इसके लिए घरेलू नुस्खे कारगर साबित हो सकते हैं। ऐसे में अगर आप दालचीनी को अलग तरीकों से अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो पेट की चर्बी आसानी से कम हो सकती है।

Weight Loss Tips

Weight Loss Tips

विज्ञापन

Weight Loss Tips: आज के समय में वजन घटाने के लिए कई तरीके आ चुके हैं, लेकिन घरेलू उपाय सबसे ज्यादा अच्छे माने जाते हैं। इससे आपका नेचुरल तरीके से घटता है और शरीर कोई नुकसान भी नहीं होता है। ऐसे में दालचीनी जो हर किसी के घर में मसाले के रूप में मौजूद होता है, ये आपके वजन को नेचुरल तरीके से कम करने में मदद कर सकती है। दालचीनी शरीर के लिए गर्म होता है और ये मेटाबॉलिज्म को एक्टिव बनाता ह। साथ ही फैट को बर्न करने में मदद करती है। दालचीनी के सेवन से ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है और भूख कम लगती है जिससे आप अनहेल्दी खाने से बचते हैं। ये आपकी पेट की चर्बी को भी कम करने में मदद करती है। आइए जानते हैं कि दालचीनी को आप किन-किन तरीकों से डाइट में शामिल कर सकते हैं?

दालचीनी चाय

दालचीनी को चाय में मिलाकर सेवन किया जा सकता है, क्योंकि ये वजन घटाने में मदद करने का एक टेस्टी तरीका हो सकता है। इसके लिए आप दालचीनी की एक डंडी को गर्म पानी में भिगोकर एक हेल्दी और टेस्टी चाय तैयार कर सकते हैं। इससे आपका ब्लड शुगर कंट्रोल में रहेगा, भूख कम लगेगी और मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा मिगा। इससे आपका वजन नेचुरली कम हो सकता है।

Advertisment

खाने करें इस्तेमाल

दालचीनी को बेक्ड चीजों में भी शामिल किया जा सकता है, जो वजन घटाने के लिए एक अच्छा तरीका हो सकता है। इसके लिए मफिन, केक या कुकीज़ में दालचीनी डालने से न केवल स्वाद बढ़ता है, बल्कि ब्लड शुगर भी कंट्रोल में रहता है और  मेटाबोलिज्म एक्टिव होता है। जिससे यह वजन कम करने में मदद मिल सकती है।

स्मूथी में मिलाएं दालचीनी

स्मूदी लगभग सभी को पसंद आता है। ऐसे में आप अपना वजन घटाने के लिए स्मूदी में दालचीनी मिला सकते हैं, जो स्मूदी को हेल्दी और टेस्टी बना सकती है। दालचीनी को अपने पसंदीदा फलों, दही और दूध के साथ मिलाकर भी ले सकते है, मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मदद करते हैं। दालचीनी के थर्मोजेनिक गुण होते हैं, जो फैट को बर्न करने और भूख को कम करने और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। साथ ही ये आपके बढ़ते वजन को जल्द से जल्द कम करते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ