जब वजन कम करने की बात आती है तो लोग अक्सर कई तरह के टिप्स को फॉलो करते हैं। कई बार इससे वजन घटाने में मदद नहीं मिलती, लेकिन कई तरह की समस्याएं जरूर पैदा हो जाती है। अगर आप वाकई वजन कम करना चाहते हैं तो सही सही डाइट को फॉलो करना बहुत जरूरी है। साथ ही आपको इसके लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। वजन घटाने के लिए एक्सरसाइज भी बहुत जरूरी है। एक्सरसाइज करने के बाद आपको अनहेल्दी खाना खाना बंद कर देना चाहिए और बाहर का खाना खाने से बचना चाहिए। इसके लिए आप कुछ हेल्दी फूड को चुन सकते हैं। आइए जानते हैं कि हेल्थलाइन की रिपोर्ट के आपको अपनी डाइट में किन-किन फूड को शामिल कर सकते हैं?
अंडा
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो रोजाना एक से दो अंडे खाएं। अंडे प्रोटीन से भरपूर होते हैं और आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ फील कराते हैं। इस वजह से आप अनहेल्दी खाना खाने से बच सकेंगे और कम कैलोरी का सेवन करेंगे। इससे स्वाभाविक रूप से वजन कम होता है।
हरी सब्जियां
हल्के से पकाए गए पालक, केल, कोलार्ड ग्रीन्स, ब्रोकोली और इसी तरह की सब्जियां खाने से वजन को कंट्रोल रखने और शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद मिलेगी। आप जितनी ज्यादा हरी सब्जियां खाएंगे वजन घटाने में उतनी ही ज्यादा मदद मिलेगी।
मछली
वजन कम करते समय अपनी ताकत बढ़ाने के लिए के लिए अपने आहार में मछली शामिल करें। मछली में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है और ये हेल्दी फैट का एक अच्छा सोर्स माना जाता है।
चिकन ब्रेस्ट
वजन घटाने के लिए एक्सरसाइज जरूरी है और इसके लिए ताकत की जरूरत होती है। बिना वजन बढ़ाए ताकत हासिल करने के लिए चिकन ब्रेस्ट एक बेहतर ऑप्शन है। यह आपका वजन बढ़ाए बिना भरपूर एनर्जी प्रदान करता है।
एवोकाडो
हालांकि, एवोकाडो महंगे हो सकते हैं, लेकिन वे वजन घटाने के लिए बहुत फायदेमंद हैं। ये आपके हार्ट को हेल्दी रखता है, शरीर को हेल्दी फैट प्रदान करता है और विटामिन की कमी को भी पूरा करता है।
ये भी पढ़ें- बालों की हर समस्या का समाधान है Vitamin B7, जानें इसके फायदे और नुकसान!
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
चांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
1 hr agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
17 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
17 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
18 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
20 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
21 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
22 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
22 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
1 day agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines