Weight Loss Tips: क्या आप भी बढ़ते वजन की समस्या से परेशान हैं तो इसे कम करने के लिए आप क्या कर रहे हैं? डाइट, जिम और योग के जरिए अगर आप वजन को कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो शायद इसका असर आपको न भी दिखे, क्योंकि इस दौरान आप से जाने अनजाने में कुछ गलतियां भी हो सकती है। पूरे दिन भूखे रहने या सिर्फ एक ही तरह की चीजें खाना शरीर के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। आइए आपको वजन कम करने के लिए कुछ टिप्स के बारे में बताते हैं जिससे आपको कुछ ही दिन में बदलाव दिखने लग सकता है।
वजन घटाने के लिए क्या करें
वजन घटाने के लिए आपको अपने रोजाना के रुटिन में कुछ बदलाव करने चाहिए। अगर आप ये घरेलू उपाय अपनाते हैं तो न आपको जिम जाना और न किसी के अंडर रहकर अपने खाने पीने में बदलाव करना है। ऐसा आपको बिल्कुल भी करने की जरूरत नहीं है। वजन कम करने के चक्कर में खाना बिलकुल कम न करें,सबकुछ बराबर रखें।
वजन कम करने के लिए क्या करें और क्या न करें?
- दिनभर खूब पानी पीएं।
- खाली पेट सुबह गुनगुने पानी में शहद, नींबू डाल कर पीएं।
- नाश्ता, लंच और डिनर समय पर लें।
- खाना खाने से आधा घंटा पहले पानी पीएं।
- खाने के बाद एक दम पानी न पीएं।
- ज्यादा नमक वाला खाना न खाएं।
- फ्राइड चीजें, ब्रेड और मक्खन को कम करें या ना ही खाएं।
- आप अपनी डाइट में साबूत अनाज, ड्राई फ्रूट और हरी सब्जियों को शामिल करें।
वजन कम करने के लिए घरेलू नुस्खे
- दालचीनी का सेवन करें।
- नींबू और शहद का सेवन।
- सलाद खूब खाएं जिसमें पत्तागोबी को शामिल करें।
- रात के सोने से पहले गर्म पानी से इलाइची खाएं।
- सुबह कुछ सौंफ पानी उबाल कर, बाद में छानकर पीएं, इससे कम भुख लगती है
- पुदीना की कुछ पत्तियां क रस पानी में मिलाकर पीएं वो भी खाने के बाद इससे आपका पाचन सही रहेगा। इससे वजन घटाने में मदद मिलेगी।
- ग्रीन टी पीएं।
कभी-कभी डाइट फॉलो करने के बाद भी अगर वजन कम नहीं दिखता है तो ये बिलकुल न सोचें कि वजन वैसे का वैसा ही है। जैसे आप डाइट में बदलाव करते हैं तो धीरे-धीरे ही वजन कम होता है पर वो हमें एक दम नहीं दिखता। क्योंकि जो हम खाने में शुरु करते हैं, उसको बाद में भी रखना चाहिए। ये नहीं कि फिर से हम सबकुछ वहीं शुरू कर दें। डाइट के साथ साथ एक्सरसाइज भी उतनी ही करें।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
मां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
12 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
15 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
19 hrs agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 day agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
2 days agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines