Weight Loss Tips: डाइट करने के बाद भी नहीं घट रहा वजन? तो आप कर रहे हैं ये गलतियां
Edited By Simran Singh

Weight Loss
Edited By Simran Singh

Weight Loss
Weight Loss Tips: क्या आप भी बढ़ते वजन की समस्या से परेशान हैं तो इसे कम करने के लिए आप क्या कर रहे हैं? डाइट, जिम और योग के जरिए अगर आप वजन को कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो शायद इसका असर आपको न भी दिखे, क्योंकि इस दौरान आप से जाने अनजाने में कुछ गलतियां भी हो सकती है। पूरे दिन भूखे रहने या सिर्फ एक ही तरह की चीजें खाना शरीर के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। आइए आपको वजन कम करने के लिए कुछ टिप्स के बारे में बताते हैं जिससे आपको कुछ ही दिन में बदलाव दिखने लग सकता है।
वजन घटाने के लिए आपको अपने रोजाना के रुटिन में कुछ बदलाव करने चाहिए। अगर आप ये घरेलू उपाय अपनाते हैं तो न आपको जिम जाना और न किसी के अंडर रहकर अपने खाने पीने में बदलाव करना है। ऐसा आपको बिल्कुल भी करने की जरूरत नहीं है। वजन कम करने के चक्कर में खाना बिलकुल कम न करें,सबकुछ बराबर रखें।
कभी-कभी डाइट फॉलो करने के बाद भी अगर वजन कम नहीं दिखता है तो ये बिलकुल न सोचें कि वजन वैसे का वैसा ही है। जैसे आप डाइट में बदलाव करते हैं तो धीरे-धीरे ही वजन कम होता है पर वो हमें एक दम नहीं दिखता। क्योंकि जो हम खाने में शुरु करते हैं, उसको बाद में भी रखना चाहिए। ये नहीं कि फिर से हम सबकुछ वहीं शुरू कर दें। डाइट के साथ साथ एक्सरसाइज भी उतनी ही करें।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: