आजकल हर किसी को फिट और स्लिम दिखना होता है, लेकिन उसके लिए मेहनत करने से दूरी बनाते हैं। वेट लॉस करने के लिए आपको मेहनत तो करनी ही पड़ती है। खासतौर पर लड़कियों को दुबला-पतला दिखने की चाहत सबसे ज्यादा होती है। जिम जाने के अपने कई फायदे होते हैं, जैसे कि आपकी बॉडी शेप में रहती है और आप हेल्दी रहते हैं। मगर गर्मियों के मौसम में जिम जाकर मेहनत करना बड़ा ही मुश्किल होता है। इन दिनों मौसम गर्म और आलस भरा होता है, लोग बार-बार पसीना और प्यास लगने की वजह से वर्कआउट करने से दूर भागते हैं, लेकिन जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उन्हें अपना वेट मेंटेन करना ही होता है। अगर आप उन लोगों में से हैं, जो बिना जिम के घर में ही वेट लॉस करना चाहते हैं, तो इन तरीकों को अपना सकते हैं।
क्या बोले एक्सपर्ट?
दिल्ली बेस्ड जिम ट्रेनर राहुल मल्होत्रा बताते हैं कि अगर आप गर्मियों में जिम नहीं जाना चाहते हैं और फिर भी स्लिम बॉडी की चाहत रखते हैं, तो अपनी डेली लाइफ में कुछ बदलावों को अपना सकते हैं। यहां जानिए वेट लॉस के लिए क्या-क्या कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- समान्य और टीबी की खांसी में क्या अंतर? जानें एक्सपर्ट से
5 आसान तरीकों से पाएं स्लिम फिट फिगर
1. रनिंग- अगर आप गर्मियों में जिम नहीं जाना चाहते हैं, तो वजन कम करने के लिए घर की छत पर या आस-पास पार्क में रनिंग कर सकते हैं। सुबह के समय रोजाना 30 से 40 मिनट की रनिंग वेट लॉस में काफी मदद कर सकती है।
2. पुशअप्स- आप घर में पुशअप्स भी कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज को करने से पेट कम होता है और एक्सट्रा फैट भी कम होता है। पुशअप्स करने से हाथों, कंधों और छाती के आस-पास का फैट घटता है। इस व्यायाम को करने से हार्ट हेल्थ भी इंप्रूव होती है।
3. प्रोटीन डाइट- ट्रेनर राहुल बताते हैं कि आपको वेट लॉस के लिए अपनी डाइट में प्रोटीन इनटेक को भी शामिल करना चाहिए। आपका प्रोटीन इनटेक आपके वेट से डबल होना चाहिए। जैसे कि अगर आप 50 किलो के हैं, तो प्रतिदिन का प्रोटीन 100 ग्राम तक होना चाहिए।
photo credit-freepik
4. वाटर इनटेक- आपको पानी खूब पीना है। जी हां, एक्सपर्ट के मुताबिक आपको प्रतिदिन 6 से 7 लीटर पानी पीना है। पानी बॉडी को डिटॉक्स और टॉक्सिन्स को फ्लश आउट करता है। पानी हाइड्रेशन में मदद करता है। गर्मियों में शरीर को अधिक पानी की जरूरत होती है ताकि आप क्रेविंग्स से बचे रहें।
5. स्लीप- नींद सबसे जरूरी फैक्टर होता है हेल्दी रहने के लिए और बॉडी वेट मेंटेन करने के लिए भी। अगर आप रोजाना सही नींद लेते हैं, तो फिटनेस के लिए अपनाए जाने वाले उपायों का लाभ मिलेगा, लेकिन गलत स्लीपिंग हैबिट आपकी मेहनत को बिगाड़ सकती है।
ये भी पढ़ें- पेट दर्द भी कही टीबी के लक्ष्ण तो नहीं? जानें बचाव के तरीके
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
8 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
13 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
16 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
18 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines