Weight Loss Tips: बढ़ता हुआ वजन आपकी हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो सकता है और ये आपकी खूबसूरती को भी खराब कर देता है। साथ ही ये आपको अंदर से भी कमजोर बना देता है, क्योंकि इससे कई सारी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में अपने वजन कंट्रोल करने के लिए आपको सबसे पहले अपनी डाइट प्लान पर ध्यान देना चाहिए। खासकर उन लोग जो खाने-पीने के शौकीन होते हैं, उनका वजन कम करना बहुत मुश्किल हो जाता है। आइए जानते है कि आप 10 से 15 किलो तक वजन कम करने के लिए डाइट प्लान कैसे तैयार करें।
कैसे करें दिन की शुरुआत?
हेल्दी शुरुआत आपके वेट लॉस में मददगार साबित हो सकता है, जो सबसे ज्यादा जरूरी होता है। आप सुबह उठकर सबसे पहले आप चीनी और दूध वाली बैड टी पीने की जगह अदरक का गर्म पानी पिएं। ये पेट की चर्बी को कम करने में मदद करता है और साथ ही साथ ही आपके शरीर को डिटॉक्सिफाई भी करता है।
ये भी पढ़ें- क्या आप भी पीते हैं गलत तरीके से पानी? जानें सही समय और तरीका
नाश्ता
उठने के लगभग आधे से 1 घंटे बाद आप नाश्ता कर लें। सुबह के नाश्ते में आप घर पर बने कम तेल में पोहा, उपमा, इडली, डोसा जैसी चीजें खा सकते हैं। इसके अलावा आप चाहे तो ओट्स, एग, मूसली या स्प्राउट को भी डाइट में शामिल कर सकते हैं। सुबह के नाश्ते में आप एक फ्रूट सलाद भी अपनी डाइट में शामिल कर लें।
लंच
दिन के खाना आप 1 से 1:30 के बीच में कर लें इसमें आप एक कटोरी दाल, एक कटोरी सब्जी, एक से डेढ़ कटोरी सलाद और एक रोटी या थोड़े से ब्राउन राइस को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
पोस्ट लंच
खाना खाने के बाद उसे सही से पचाने के लिए आप खाने के आधे या 1 घंटे बाद छाछ पी सकते हैं। इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है और फैट परसेंटेज भी बहुत कम होता है। इसके साथ ही ये आपको हाइड्रेट रखने और एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद करता है।
डिनर
डिनर पूरे दिन का सबसे आखरी मील होता है। आपको अपने डिनर में बहुत ही लाइट खाने को शामिल करना चाहिए। इसे आप 7 से 8 बजे के बीच ले लें। आप चाहे तो डिनर में क्लियर का सूप पी सकते हैं। इसके अलावा चिकन सूप या वेजिटेबल्स वाला कोई हेल्दी सूप को शामिल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- कौन-सा डेयरी प्रोडक्ट ज्यादा फायदेमंद? जानिए
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
वॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
2 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
3 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
3 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
5 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
6 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
7 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
9 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines