Weight Loss Tips: बाजरा एक सुपरफूड माना जाता है, ये उन लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है जो अपना वजन कम करना चाहते है। ये प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स सहित कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इसके अलावा बाजरे में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है, जो शरीर को ऑक्सीडेटिव तनाव और सूजन से बचाने में मदद करता है। वहीं फाइबर पाचन में मदद करता है, क्रेविंग को कम करता है और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद करता है। वजन घटाने के लिए आप बाजरे को अलग-अलग तरीकों से शामिल कर सकते हैं।
बाजरे की सब्जी इडली
बाजरा की सब्जी इडली एक और हल्का लेकिन हेल्दी नाश्ता है जो वजन घटाने में मदद कर सकता है। भिगोए और फर्मेंटेड बाजरा, उड़द दाल, गाजर और पालक से बनी यह रेसिपी फाइबर, प्रोटीन और विटामिन से भरपूर है। फर्मेंटेशन प्रक्रिया डाइजेशन को बढ़ाती है जबकि सब्जियां नेचुरल मिठास और कुरकुरापन लाता है। इसे खाने से आपका पेट भरा हुआ रहता है और आप एनर्जी से भरपूर फील करते हैं। इससे आपका वजन कंट्रोल में रहता है।
ये भी पढ़ें- इन 3 तरह के डाइट को करें अपनी डेली रुटीन में शामिल, सोरायसिस कम करने में मिलेगी मदद
बाजरे की स्मूदी
बाजरे की स्मूदी उन लोगों के लिए एक अच्छा ऑप्शन है, जो सुबह जल्दी में होते हैं। पके हुए बाजरे को केले, बादाम के दूध और बादाम के मक्खन के साथ मिलाकर एक पेट भरने वाला और प्रोटीन से भरपूर ड्रिक बनाया जाता है। चिया बीज, ताजे फल और मेवे के साथ, ये स्मूदी शरीर को एनर्जी देता है और डाइजेशन सिस्टम को हेल्दी रखता है। इससे आपका वजन कंट्रोल में रहता है और इसे आप हर रोज अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
बाजरा पैनकेक
बाजरे के पैनकेक नाश्ते का एक टेस्टी ऑप्शन है जो वजन कम करने में मदद करता है। बाजरे के आटे, जई के आटे और अलसी से बने ये पैनकेक फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होते हैं। ये आपके पेट को भरा हुआ रखते हैं और क्रेविंग कम करते हैं। इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट और हेल्दी फैट ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने और एनर्जी को बढ़ाने में मदद करते हैं।
ये भी पढ़ें- 30 से ज्यादा उम्र की महिलाओं के लिए 3 फल हैं फायदेमंद! जानें क्या कहती है रिसर्च
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 hr agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
5 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
9 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
11 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines