Weight Loss Tips: वजन कम करने में मदद करेगा बाजरा, इन 3 तरीकों से करें डाइट में शामिल

Weight Loss Tips: अगर आप अपने वजन को तेजी से कम करना चाहते हैं, तो इसके लिए अपनी डाइट में बाजरे को शामिल कर सकते हैं। ये आपके डाइजेशन सिस्टम को भी हेल्दी रखने में मदद कर सकता है। साथ ही इसे खाने से कई बीमारियां भी दूर रहती हैं।

Weight Loss Tips

Weight Loss Tips

Weight Loss Tips: बाजरा एक सुपरफूड माना जाता है, ये उन लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है जो अपना वजन कम करना चाहते है। ये प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स सहित कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इसके अलावा बाजरे में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है, जो शरीर को ऑक्सीडेटिव तनाव और सूजन से बचाने में मदद करता है। वहीं फाइबर पाचन में मदद करता है, क्रेविंग को कम करता है और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद करता है। वजन घटाने के लिए आप बाजरे को अलग-अलग तरीकों से शामिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

बाजरे की सब्जी इडली

बाजरा की सब्जी इडली एक और हल्का लेकिन हेल्दी नाश्ता है जो वजन घटाने में मदद कर सकता है। भिगोए और फर्मेंटेड बाजरा, उड़द दाल, गाजर और पालक से बनी यह रेसिपी फाइबर, प्रोटीन और विटामिन से भरपूर है। फर्मेंटेशन प्रक्रिया डाइजेशन को बढ़ाती है जबकि सब्जियां नेचुरल मिठास और कुरकुरापन लाता है। इसे खाने से आपका पेट भरा हुआ रहता है और आप एनर्जी से भरपूर फील करते हैं। इससे आपका वजन कंट्रोल में रहता है।

विज्ञापन

बाजरे की स्मूदी

बाजरे की स्मूदी उन लोगों के लिए एक अच्छा ऑप्शन है, जो सुबह जल्दी में होते हैं। पके हुए बाजरे को केले, बादाम के दूध और बादाम के मक्खन के साथ मिलाकर एक पेट भरने वाला और प्रोटीन से भरपूर ड्रिक बनाया जाता है। चिया बीज, ताजे फल और मेवे के साथ, ये स्मूदी शरीर को एनर्जी देता है और डाइजेशन सिस्टम को हेल्दी रखता है। इससे आपका वजन कंट्रोल में रहता है और इसे आप हर रोज अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

बाजरा पैनकेक

बाजरे के पैनकेक नाश्ते का एक टेस्टी ऑप्शन है जो वजन कम करने में मदद करता है। बाजरे के आटे, जई के आटे और अलसी से बने ये पैनकेक फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होते हैं। ये आपके पेट को भरा हुआ रखते हैं और क्रेविंग कम करते हैं। इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट और हेल्दी फैट ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने और एनर्जी को बढ़ाने में मदद करते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।  

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ