Weight Loss Tips: वजन कम करने से ज्यादा मुश्किल काम कुछ लोगों के लिए बाहर निकला पेट अंदर करना होता है। आमतौर पर लोग अपना वजन तो आसानी से कम कर लेते हैं लेकिन पेट की चर्बी को कम (How to Lose Belly Fat) करना उनके लिए किसी बड़े टास्क से कम नहीं है। तमाम एक्सरसाइज और योग को अपनाने के साथ अपनी डाइट का भी खास ख्याल रखना पड़ता है। कई ऐसे भी लोग हैं जिनका वजन कम होता है, लेकिन पेट बाहर निकलने से वो काफी परेशान होते हैं। इसके लिए रोजाना सुबह खाली पेट गर्म पानी का सेवन करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे भी ज्यादा फायदेमंद ड्रिंक्स हैं जो पेट की चर्बी पिघला सकती हैं।
आमतौर पर लोग रोजाना सुबह के समय गर्म पानी या अन्य तरह की ड्रिंक्स पीते हैं। हालांकि, फिर भी उन्हें खास असर नहीं दिखता है। इसलिए आज हम आपके लिए 3 ऐसी ड्रिंक्स लेकर आए हैं जिसे पीने से पेट की चर्बी कम हो सकेगी। आप एक्सरसाइज और योग के साथ अगर इन 3 में से कोई एक ड्रिंक पीते हैं तो आपको पेट की चर्बी घटाने में मदद मिल सकती है। आइए इन 3 ड्रिंक्स के बारे में जानते हैं।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
अजवाइन का पानी (Ajwain Drink)
वजन घटाने से लेकर पेट की चर्बी को कम करने के लिए अजवाइन का पानी एक रामबाण उपाय माना जाता है। आयुर्वेद में अजवाइन के पानी को काफी फायदेमंद माना गया है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल जैसे गुण होते हैं जिसकी मदद से एसिडिटी की समस्या से भी आराम मिलता है।
ये भी पढ़ें- Eczema को खुजली की समस्या समझना सही? जानिए अंतर, प्रकार और इलाज
आप एक गिलास पानी में एक चम्मच अजवाइन को रात भर के लिए छोड़ सकते हैं और सुबह इसे खाली पेट सेवन कर सकते हैं। गुनगुना करके पीने से आपकी पेट की चर्बी भी कम हो सकेगी।
अजवाइन और नींबू का पानी
शरीर में विटामिन सी की कमी को पूरा करने के लिए नींबू एक अच्छा स्रोत माना जाता है। ऐसे में अगर आप अजवाइन के पानी को उबालकर और उसमें नींबू का पानी मिलाकर पीते हैं तो आपका वजन कम हो सकता है। बैली फैट कम करने के लिए भी अजवाइन और नींबू का पानी बहुत अच्छा माना जाता है।
अजवाइन और जीरे का पानी
वजन कम करने के लिए अजवाइन और जीरे का पानी भी फायदेमंद होता है। आप रोजाना सुबह इसका सेवन कर सकते हैं। आधा चम्मच जीरा और आधा चम्मच अजवाइन को 1 गिलास पानी में डालकर अच्छे से उबाल लें। इसके बाद थोड़ा गुनना होने पर इसका सेवन कर लें। रोजाना खाली पेट इसका सेवन करने पर आपके पेट की चर्बी कम हो सकेगी।
ये भी पढ़ें- सर्दियों में रोटी के साथ गुड़ खाने के हैं कई अचूक फायदे! जानकर आप भी चाहेंगे अपनाना
Disclaimer: News24 की ओर से इस खबर को सिर्फ जानकारी प्रदान करने के लिए लिखा गया है। इसे लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा। इसे अपनाने से पहले और अधिक जानकारी के लिए किसी विशेषज्ञ या चिकित्सक से सलाह जरूर लें।
संबंधित खबरें
नशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
32 mins agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
1 hr agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
4 hrs agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
4 hrs agoमहंगी साड़ी में सेफ्टी पिन से हो गए हैं छेद? बिना सिलाई ऐसे करें ठीक
5 hrs agoक्या करी पत्ते का तेल सफेद बालों को काला कर सकता है? जानिए कैसे बनाएं तेल
5 hrs agoबदलते मौसम में त्वचा पर होती है खुजली? नहाने के पानी में मिलाएं ये 2 चीजें
7 hrs agoघूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
21 hrs agoनेल एक्सटेंशन घर पर निकालने के ये हैक्स आएंगे काम, नहीं खर्चने पड़ेंगे पैसे
23 hrs agoटमाटर के पौधों पर लद जाएंगे फल, बस खाद डालते समय न करें ये गलतियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines