Weight loss TIPS: उल्टा सीधा खानपान आपको मोटापे का शिकार बना सकता है। डाइट में फास्टफूड और पैकिट बंद खाना खाने से पेट निकल जाता है। अगर एक बार आपका पेट निकल जाए तो उसे अंदर करना किसी चुनौती से कम नहीं होता। लाख जतन के बाद भी आप उसे अंदर नहीं कर पाते। ये न सिर्फ सेहत बल्कि पर्सनैलिटी को भी प्रभावित करता है। अगर आपका पेट बाहर आ गया है और आप वजन कम करना चाहते हैं तो डाइट में दही और काली मिर्च को शामिल कर लें।
ओनली माय हेल्थ में छपी खबर के अनुसार, न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटिशियन पूजा सिंह बताती हैं कि गर्मी के मौसम में दही और काली मिर्च वजन घटाने में मदद करती हैं। इन दोनों का एक साथ सेवन करने से पेट की कई समस्याओं से निजात भी मिलती है। नाश्ता और लंच में दही काली मिर्च का सेवन करने से लाभ मिलता है, जिन लोगों को सर्दी-खांसी, जुकाम और बुखार जैसी समस्या है, वह इसका सेवन न करें।
कैसे वजन घटाती है दही और काली मिर्च
दही और काली मिर्च वजन घटाने में मदद करती है। दरअसल, दही में प्रोबायोटिक और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो वेट लॉस में मदद करते हैं। वहीं, काली मिर्च विटामिन ए, विटामिन के, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम और सोडियम का अच्छा सोर्स है।। ये सभी तत्व मेटाबोलिज्म को मजबूत करते हैं। जिससे वेट लॉस होता है।
दही और काली मिर्च का सेवन कैसे करें?
- सबसे पहले 2 कटोरी दही में 1 छोटी चम्मच काली मिर्च मिलाएं। फिर थोड़ा सा नमक डालकर ब्लेंडर में पीस लें।
- अगर आपको यह मिश्रण ज्यादा गाढ़ा लगता है, तो इसमें 1/2 गिलास पानी मिला लें।
- इस तरह आपकी दही और काली मिर्च की लस्सी तैयार है।
- आप नॉर्मल दही में स्वाद के अनुसार काली मिर्च पाउडर मिलाकर खा सकते हैं।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
संबंधित खबरें
धनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
1 hr agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
1 hr agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
4 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
6 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
7 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
8 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
8 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
23 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines