---विज्ञापन---

Weight Loss Tips: पेट की चर्बी और वजन कम करने के उपाय, जानें हकीम सुलेमान से

Weight Loss Tips: मोटापे की समस्या से आजकल काफी लोग परेशान हैं मगर इस समस्या के बढ़ने के कारण क्या हैं? हकीम सुलेमान से जानिए वेट लॉस करने के लिए क्या करना चाहिए।

---विज्ञापन---

Weight Loss Tips: ज्यादा वजन बढ़ने के पीछे कई लाइफस्टाइल फैक्टर्स जुड़े हैं। सही आदतों का पालन न करने से वेट गेन होता है। इस समय की सबसे बड़ी समस्या वजन का बढ़ना ही है। पुरुष हो या महिला, हर कोई वजन बढ़ने की दुविधा में फंसा हुआ है। मगर इसके पीछे की क्या वजहें हैं? यह शायद सब लोग नहीं जानते हैं। चलिए आपको बताते हैं वजन बढ़ने के पीछे क्या कारण हो सकते हैं और इसे घटाने के लिए कौन-कौन से घरेलू उपाय मदद करेंगे।

क्यों बढ़ता है वजन?

वजन बढ़ने के कारणों में असंतुलित भोजन का सेवन करना सबसे पहले आता है, क्योंकि जैसे कि सफेद चावल खाना। जी हां, सफेद चावल भी शुगर का एक रूप होता है। इन चावलों को पॉलिश किया जाता है और रिफाइनिंग के दौरान इन चावलों में मौजूद मिनरल्स और जरूरी पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। व्हाइट राइस में कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा भी बहुत ज्यादा होती है। भारत में सबसे ज्यादा सफेद चावलों का ही सेवन किया जाता है, जिस वजह से वजन बढ़ने की समस्या यहां इतनी सक्रिय है। इसके अलावा, सफेद चीनी, रिफाइंड फूड्स का सेवन करना और रोजाना डिब्बाबंद खाना खाना। शारीरिक रूप से कम एक्टिव रहना भी मोटापे की वजह है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- बवासीर को कैसे दूर भगाएंगी रसोई में छिपी ये चीजें

कैसे घटाएं?

हकीम सुलेमान, जो भारत के प्रसिद्ध आयुर्वेदिक एक्सपर्ट हैं, बताते हैं कि पेट की चर्बी फैलने की समस्या लोगों के बीच बढ़ती समस्या की तरह फैल रही है। महिलाओं में यह प्रॉब्लम ज्यादा होती है। इसलिए, इसे कम करने के लिए घरेलू उपायों की मदद लेनी चाहिए। हकीम कहते हैं कि वेट लॉस करने के लिए ये काम करें:

---विज्ञापन---
  • तली-भुनी चीजों से परहेज करना चाहिए।
  • पानी सही मात्रा में पीना चाहिए।
  • रोजाना 1 घंटे पैदल चलने की आदत डालनी चाहिए।
  • सुबह के समय खाली पेट गर्म पानी पीना चाहिए।
  • अदरक, लहसुन और जीरा खाने से भी पेट की चर्बी को कम किया जा सकता है।
  • अगर वेट ज्यादा है, तो आप जीरे का सिरका गर्म पानी में मिलाकर रोजाना ले सकते हैं।
  • रोजाना कुछ देर का व्यायाम भी जरूर करें।

ये भी पढ़ें- किडनी के मरीज दवा लेते समय रखें इन बातों का ध्यान

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Mar 02, 2025 03:43 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola